Skip to main content

जल्द आ रहा है iPhone में अपडेट, मास्क लगा कर भी कर सकेंगे FaceID यूज

कोरोना वायरस से पूरी दुनिय इस वक्त मुश्किल में है. लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए रखने की अपील सरकार लगातार कर रही है. मास्क लगा कर रहना अब एक तरह से नॉर्मल हो चुका है. ऐसे में फेस आईडी वाले iPhone यूजर्स के लिए एक समस्या भी है.

फोन अनलॉक करने में दिक्कतें होती हैं. Face ID यूज करने के लिए बार-बार मास्क हटाना होता है. लेकिन iOS के नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं करना होगा.

iOS 13.5 लॉन्च के लिए तैयार है और जल्द ही इसे दुनिया भर के iPhone यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. इस अपडेट के जरिए Face ID में कुछ बदलाव किए जाएंगे.

दरअसल नए अपडेट के बाद iPhone में दिया गया Face ID ये समझ पाएगा कि आपने मास्क लगाया है. जैसे ही मास्क डिटेक्ट होगा वैसे ही आपके आईफोन पर पासवर्ड का ऑप्शन आ जाएगा और आप पासवर्ड के जरिए इसे अनलॉक कर पाएंगे.

अभी ऐसा प्रावधान नहीं है. अगर अभी आप मास्क लगा कर इसे ओपन करने की कोशिश करेंगे तो ये आपका चेहरा पहचानने के लिए कई अटेंप्ट लेगा इसके बाद पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा. लेकिन नए अपडेट में पासवर्ड का ऑप्शन मास्क डिटेक्ट होते ही तुरंत आ जाएगा.

गौरतलब है कि iOS 13.5 का अपडेट इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसमें ऐपल और गूगल द्वारा तैयार किया गया एक्पोजर नोटिफिकेशन API सपोर्ट भी दिया जाएगा. इस API से पब्लिक हेल्थ एजेंसियों के डेवेलपर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप तैयार कर सकेंगे. इसे कंपनी ने प्राइवेसी को भी ध्यान में रखते हुए तैयार किया है.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।