Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हैदराबाद

पत्नी-बेटी संग कोरोना अस्पताल में फर्ज निभा रहे डॉक्टर महबूब खान, पड़ोसियों से मिला सम्मान

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरा देश नतमस्तक है. देशवासियों ने पहले थाली-ताली बजाकर इन वीरों का हौसला बढ़ाया तो रात में दीये जलाकर पूरी दुनिया को सत्कार की रोशन तस्वीर भी दिखायी. इज्जत देने के मामले में सेना भी पीछे नहीं रही और आसमान से अस्पतालों पर फूलों की बारिश की गई. ऐसे ही कोरोना वीरों की भूमिका निभा रहे एक डॉक्टर परिवार का हैदराबाद में जब उनके पड़ोसियों ने स्वागत किया तो सब भावुक हो गये. ये किस्सा है डॉक्टर महबूब खान का. महबूब खान हैदराबाद के चेस्ट हॉस्पिटल में मेडिकल सुपरिनटेंडेट हैं. कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने इस अस्पताल को कोविड अस्पताल घोषित किया है, जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर खान इस मुश्किल वक्त में लगातार अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे हैं और कोरोना को हराने की हर मुमिकन कोशिश कर रहे हैं. कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें... लेकिन इस लड़ाई में डॉक्टर महबूब खान अकेले नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ जुटे हुये हैं. महबूब खान की पत्नी शाहीना खान और बेटी रशिका खान भी डॉक्टर हैं. 48 साल की ...