Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजगढ

भाजपा के पूर्व मंत्री ने महिला कलेक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया; कांग्रेस ने इसे शर्मनाक बताया

पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया कांग्रेस ने टिप्पणी को सिर्फ कलेक्टर का नहीं, महिला जगत का अपमान बताया कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए राजगढ़ आए हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजगढ.  यहां ब्यावरा में प्रशासनिक अधिकारियों के रवैए के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन में बुधवार को पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के बयान को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। यादव ने मंच से ही संबोधन में राजगढ़ की महिला कलेक्टर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन करने और भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसी दौरान उन्होंने एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। कुछ ही समय में यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस टिप्पणी को सिर्फ कलेक्टर का नहीं, संपूर्ण महिला जगत का अपमान बताया। कहा- यह टिप्पणी घोर आपत्तिजनक, निंदनीय और भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच उजागर करने वाली है। संविधान की वजह से राजगढ़ कलेक्टर हैं  नेता प्रति...