मुरैना। पुलिस लाइन में पदस्थ एसआई अमर सिंह गुर्जर को एसपी ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया। बताया जाता है कि एसआई बिना एसपी की अनुमति के ग्वालियर गए थे और उन्होंने वहां पर पुलिस कर्मियों से विवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ अभद्र शब्द भी कहे। ग्वालियर से इस संबंध में मुरैना एसपी के पास रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के आधार पर एसपी डॉ. असित यादव ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक