जम्मू-कश्मीर में कर्नल-मेजर समेत 8 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की शुरुआत की है. घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के बेगपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है. हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू को घेर लिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, रियाज नाइकू और पीएसओ (कवर दे रहा आतंकी) को घेर लिया गया है. साथ ही दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. मौके पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टीम भी पहुंच गई है और आस-पास के इलाके को घेर लिया गया है. रियाज नाइकू के छिपे होने की मिली थी खबर इंडिया टुडे को मिली रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बेगपोरा में मंगलवार रात कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की पुष्टि भी की. सूत्रों के अनु...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक