Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिहार

कोबरा न्यूज़ :- CSBC Result 2020: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें

CSBC Result 2020 : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए कुल तय पदों से 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. अब परिषद की ओर से जुलाई में संभावित शारीरिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. बता दें कि परिषद के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 12,64,657 है. कॉन्स्टेबल के पदों के लिए ये लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी. बता दें कि इसमें लिखित परीक्षा अंतिम मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी. लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है जो अब इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे. बिहार पुलिस में सिपाही की बहाली पर भी लॉकडाउन का असर देखा गया. लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच का काम देरी से हुआ. लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थीं. इसके लिए परीक्षा स्थान तय होने के बावजूद इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था.

बिहारः मजदूरों ने मांगा काम तो विधायक बोले- बाबू जी तुमको पैदा किए, नौकरी दिए?

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जब शेखपुरा में अपने गांव लौटे प्रवासी मजदूर विधायक से नौकरी की मांग करते हैं तो इस पर विधायक जी बिफर जाते हैं. बिहार में शेखपुरा से जेडीयू विधायक रणधीर कुमार सोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बिहार लौटे प्रवासी मजदूर उनसे नौकरी की मांग कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जब शेखपुरा में अपने गांव लौटे प्रवासी मजदूर विधायक से नौकरी की मांग करते हैं तो इस पर विधायक जी बिफर जाते हैं और उल्टा प्रवासी मजदूरों से ही सवाल पूछते है “बाबूजी तुमको पैदा किए, रोजगार दिए?”जेडीयू विधायक का यह संवेदनहीन बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा के लिए के क्वारनटीन केंद्र पर प्रवासी मजदूरों का हालचाल जानने पहुंचे थे. इसी दौरान प्रवासी मजदूरों की जदयू विधायक के साथ बहस होने लगी.

बिहार: स्पेशल ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों को 14 दिन रहना होगा होम क्वॉरनटीन

लॉकडाउन के बीच 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का हो रहा संचालन बिहार पहुंचने वाले यात्रियों को 14 दिन होम क्वारनटीन जरूरी श्रमिक ट्रेन के मजदूरों को 21 दिन क्वरनटीन सेंटर में रहना पड़ता है कोरोना संकट में लागू लॉकडाउन के बीच करीब ढेड़ महीने के बाद मंगलवार की शाम से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा. देश के कुल आठ मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेन चलेंगी. स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर जो नई दिल्ली से बिहार के पटना आएंगे, उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारनटीन में रहना होगा. वहीं, श्रमिक ट्रेन से बिहार वापसी करने वाले सभी मजदूरों को नीतीश सरकार 21 दिनों तक क्वारनटीन सेंटर में रख रही है. बिहार के पटना रेलवे स्टेशन पर पहली स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह 5 बजे की करीब पहुंचेगी. ऐसे में नीतीश सरकार ने स्पेशल ट्रेन से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की है. बिहार सरकार ने कहा है कि ट्रेन के पटना पहुंचने पर यात्रियों की फिर से स्क्रीनिंग रेलवे द्वारा की जाएगा. अगर कोरोना संक्रमण के किसी तरह के कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा. इसके अलावा अगर किसी यात्री में कोई लक्षण नहीं पाए जाते हैं तो उन्हें ...