Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

दो और 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री 👉अमित शाह का भोपाल

दो और 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री 👉अमित शाह का भोपाल  ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा  सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने उठा आवश्यक कदम   जहां केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम वहां 5 किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया  होटल ताज लेक फ्रंट, भेल दशहरा मैदान और पुलिस अकादमी भंवरी में है गृहमंत्री के कार्यक्रम   2 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से 3 अक्टूबर रात 10:00 बजे तक जारी रहेगा आदेश

कोर्ट रोड को आदर्श बनाने की कवायद शुरू

कोर्ट रोड को आदर्श बनाने की कवायद शुरू ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा  मुकेश गौड़  प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका ने चलाया संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान* *माधव चौक से सब्जी मंडी तक जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण*  *सख्त चेतावनी; दोबारा कब्जा करने या यातायात बाधित करने पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई* शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं व्यस्ततम मार्ग कोर्ट रोड को सुगम, व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान माधव चौक से लेकर कोर्ट रोड सब्जी मंडी तक मार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले चारपहिया ठेलों, दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान, अवैध टीन शेडों एवं अस्थाई कब्जों को जेसीबी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से तत्काल प्रभाव से हटवाया गया। उल्लेखनीय है कि कोर्ट रोड पर लंबे समय से सड़क के दोनों ओर फल-सब्जी के ठेले खड़े रहने, दुकानदारों द्वारा सड़क की सीमा तक स...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में 1 अक्टूबर को लगेगा बृहद 👉स्वास्थ्य शिविर कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में 1 अक्टूबर को लगेगा बृहद 👉स्वास्थ्य शिविर कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य एवं देखभाल कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक जिला चिकित्सालय शिवपुरी के सेन्ट्रल हॉल में आयोजित होगा। सिविल सर्जन सह मुख्य 👉अस्पताल अधीक्षक शिवपुरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों का समुचित परामर्श एवं उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर इलाज के लिए अस्थिरोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, दंतरोग विशेषज्ञ, टी.बी. एवं छाती रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ तथा फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ...

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 4 मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 2.20 लाख रुपये की सहायता।ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 4 मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु 2.20 लाख रुपये की सहायता। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 30 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिवपुरी जिले के 4 जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेशानुसार संबंधितों को भुगतान कर दिया गया है। इसके तहत तहसील नरवर के ग्राम नानकपुर निवासी श्री मास्टर निमेश बघेल पिता श्री नवाब सिंह बघेल को इलाज हेतु 45 हजार रुपये की सहायता दी गई है। शिवपुरी शहर के फतेहपुर रोड आजाद नगर  निवासी सुश्री साधना आर्य पिता सालिगराम आर्य को उपचार हेतु 50 हजार रुपये,तहसील शिवपुरी के ग्राम सिकरवाडा निवासी श्री रामहेत शर्मा पिता दीनदयाल शर्मा को गंभीर हृदय रोग के उपचार हेतु 75 हजार रुपये की राशि दी गई है। तहसील कोलारस के ग्राम अनंतपुर निवासी महेन्द्र सिंह रघुवंशी पिता श्री ऊधम सिंह को बीमारी के उपचार हेतु 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज विद्युत प्रदाय रहेगा 👉बंद ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज विद्युत प्रदाय रहेगा 👉बंद ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 सितम्बर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शिवपुरी (पश्चिम क्षेत्र) द्वारा आर.डी.एस.एस. कार्य किए जाने के कारण 30 सितम्बर को शहर के विभिन्न फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्रभावित क्षेत्र 33 के.व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड, मनियर एवं फतेहपुर फीडर, 33 केव्ही होमगार्ड अंतर्गत आने वाले 11 केव्ही. झॉसी तिराहा, इमामबाडा, जवाहर कालोनी, नीलघर चौराहा, लुधावली, इन्डस्ट्रियलएरिया गुना नाका, खेडापति कालोनी, फूड पार्क-1 फीडर तथा 33 केव्ही बाँसखेडी फीडर बंद रहने से श्रीराम कॉलोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथी खाना सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कालोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षे...

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली*कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम स्थानीय समिति का गठन और 'प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर' की स्थापना के निर्देश।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली *कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम स्थानीय समिति का गठन और 'प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर' की स्थापना के निर्देश। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़  शिवपुरी, 28 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार शिवपुरी में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, विधिक सहायता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रहाटकर ने जिले में संचालित प्रमुख महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत ब्योरा लिया। उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'सुकन्या समृद्धि योजना', 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना', 'मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना', 'विधवा पेंशन' तथा 'लखपति दीदी' योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रा...

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान*चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांदीपनि विद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान* चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण ब्रेकिंग न्यूज़  कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 26 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 19 सितंबर संचालित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में आयोजित  कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।  कार्यक्रम शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन तथा योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन तथा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वार...

आजीविका मिशनः 25 जिलों के जिला प्रबंधकों ने बदरवास में किया एक्सपोजर विजिट*वन स्टॉप फैसिलिटी की संचालन प्रक्रिया और ग्राम बूढ़ाडोंगर की गारमेंट फैक्ट्री का लिया जायजा

आजीविका मिशनः 25 जिलों के जिला प्रबंधकों ने बदरवास में किया एक्सपोजर विजिट *वन स्टॉप फैसिलिटी की संचालन प्रक्रिया और ग्राम बूढ़ाडोंगर की गारमेंट फैक्ट्री का लिया जायजा। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 26 सितम्बर 2026/ मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शिवपुरी जिले के बदरवास ब्लॉक में विभिन्न 25 जिलों से आए आजीविका मिशन के जिला प्रबंधकों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। विजिट के दौरान अन्य जिलों से आए प्रबंधकों के दल ने बदरवास में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित वन स्टॉप फैसिलिटी समिति की संचालन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली को समझा। एक्सपोजर विजिट के दौरान दल ने अदानी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बूढ़ाडोंगर में संचालित गारमेंट फैक्ट्री का भी भ्रमण किया। दल के सदस्यों ने आजीविका मिशन के माध्यम से समूह की महिलाओं को दिए जा रहे रोजगार व आर्थिक स्वावलंबन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आजीविका मिशन द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य गतिविधियों और नवाचारों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारीगण एवं समूह सदस्य विजिट के दौरान शिवपुरी जिले ...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़  शिवपुरी, 26 सितम्बर 2026/ 33 के.व्ही.मड़ीखेड़ा फीडर तथा 33 के.व्ही.डेहरवारा फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 👉 27 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही. मड़ीखेड़ा फीडर के बंद रहने से सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र टीलाकलां एवं पड़ोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. डेहरवारा फीडर के बंद रहने से सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र मढीखेडा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ✍️

शिवपुरी में श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, आगामी अग्रसेन जयंती को लेकर भी तैयारियाँ जोरों पर।

शिवपुरी में श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, आगामी अग्रसेन जयंती को लेकर भी तैयारियाँ जोरों पर। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड ऋषि गोस्वामी ​शिवपुरी: राधा-कृष्ण सेवा समिति, शिवपुरी द्वारा हाल ही में एक भव्य भंडारे का सफल आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में 5 क्विंटल पूरी सब्जी और 6 क्विंटल बूंदी सेव कद्दू की सब्जी बूंदी रायता  (कुल 11 क्विंटल) का विशाल भंडारा प्रसाद रूप में वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।  मथुरा के   ​गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में  हुई थी श्रीमद्भागवत कथा ​समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि इससे पहले गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में   श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा, धूमधाम और भक्ति भाव के साथ कथा का आनंद लिया और भंडारे का आयोजन संपन्न किया। ​आगामी अग्रसेन जयंती पर भी होगा बड़ा आयोजन ​समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी अग्रसेन जयंती के पावन ...

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 👉 विद्युत प्रदाय रहेगा बंद

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 👉 विद्युत प्रदाय रहेगा बंद ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 25 सितम्बर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शिवपुरी (पश्चिम क्षेत्र) द्वारा आर.डी.एस.एस. कार्य किए जाने के कारण 26 सितम्बर को शहर के विभिन्न फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्रभावित क्षेत्र 33 के.व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड, मनियर एवं  फतेहपुर फीडर बंद रहने से श्रीराम कॉलोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, हाथी खाना सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी, बस स्टेन्ड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कालोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र  प्रभावित रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा

समग्र शिक्षा अभियानः करैरा में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ मूल्यांकन शिविर; 102 का पंजीयन, 63 बच्चों का उपकरण हेतु चिन्हांकन।

समग्र शिक्षा अभियानः करैरा में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ मूल्यांकन शिविर; 102 का पंजीयन, 63 बच्चों का उपकरण हेतु चिन्हांकन। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 24 सितम्बर 2026/ समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र करैरा द्वारा ब्लॉक स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण चिन्हांकन एवं चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 102 दिव्यांग बच्चों एवं हितग्राहियों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान एलिम्को जबलपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु 63 दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन किया गया, जिन्हें शीघ्र ही उपकरण वितरित किए जाएंगे। *स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांग प्रमाण-पत्र पंजीयन* शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों का गहन स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत 26 बच्चों का नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु पंजीयन किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि संबंधित प्रमाण-पत्र त...

कोलारस ब्लॉकअधक्ष बलभद्र धाकड़ ब काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नशा वा चोरी की वारदातों को लेकर थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन।

कोलारस ब्लॉकअधक्ष बलभद्र धाकड़ ब काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नशा वा चोरी की वारदातों को लेकर थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन। कांग्रेस पार्टी कार्यकारिणी सदस्य मोहन अग्रवाल पार्षद मोहनिया अशोक धाकड़ बा अन्य कार्यकर्ताओं ने नगर मैं बढ़ती चोरी का मुख्य कारण बताया की नशा हर नौजवान को कई तरह के नशा मेडिकल दुकान पान की गुमटी ढाबा होटल पर बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसको लेकर समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए जिससे युवाओं की रगों मे दौड़ रहा नशा  उनकी मानसिक स्थिति खराब कर घर परिवार व समाज में अपना स्थान खो देते हैं जुआ चोरी जैसी वारदातों को  अंजाम दे देते ह यही नहीं नशा अपराध को बढ़ावा नशा देता है न नाक की नशा करने वाला वक्ति इसलिए हर व्यक्ति का कर्तव्य नशे की लत को छोड़ने और प्रशासन को नशा की जानकारी प्रशासन को अवगत कराए मोहन अग्रवाल

सेवा संकल्प अभियानः युवा संगम कार्यक्रम में 119 युवाओं को मौके पर मिले ऑफर लेटर, 134 का प्रारंभिक चयन।*कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में करेरा में आयोजित हुआ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला*

सेवा संकल्प अभियानः युवा संगम कार्यक्रम में 119 युवाओं को मौके पर मिले ऑफर लेटर, 134 का प्रारंभिक चयन। *कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में करेरा में आयोजित हुआ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला* स्वरोजगार योजनाओं के तहत 👉787 हितग्राहियों को ₹15.17 करोड़ से अधिक का हितलाभ वितरित ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा। मुकेश गौड़  शिवपुरी, 24 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार युवाओं को एक ही छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा में इस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर 134 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया, जिनमें से 119 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए। *205 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन* जिला रोजगार अधिकार...

सोयाबीन कृषकों के लिए एडवाइजरी जारीः समय पर कटाई और कीट नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह।

सोयाबीन कृषकों के लिए एडवाइजरी जारीः समय पर कटाई और कीट नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़  शिवपुरी, 24 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग शिवपुरी द्वारा जिले के सोयाबीन उत्पादक कृषकों के लिए खरीफ 2026 की साप्ताहिक कृषि सलाह जारी की गई है। उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने बताया कि जिले में सोयाबीन की फसल वर्तमान में पकने एवं दाना भरने की महत्वपूर्ण अवस्था में है। इस स्थिति में उपज के नुकसान को रोकने के लिए समय पर कटाई, सुरक्षित गहाई तथा कीट प्रकोप की नियमित निगरानी के लिए कृषकों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। आईसीएआर-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा जारी कृषि सलाह के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र पकने वाली किस्मों में लगभग 90 प्रतिशत फलियां पीली पड़ने पर ही कटाई प्रारंभ करें। कटाई में अनावश्यक विलंब से फलियों के चटकने और दाने झड़ने का जोखिम रहता है। कटाई के बाद फसल को धूप में अच्छी तरह सुखाकर ही गहाई करें। वर्षा या नमी की संभावना ...

पंचायत उप निर्वाचन 2026ः कलेक्टर श्री वर्मा ने पोहरी व खनियाधाना में नियुक्त किए जोनल अधिकारीजनपद पंचायत पोहरी एवं खनियाधाना के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

पंचायत उप निर्वाचन 2026ः कलेक्टर श्री वर्मा ने पोहरी व खनियाधाना में नियुक्त किए जोनल अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी एवं खनियाधाना के विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 24 सितम्बर 2026/ राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा द्वारा शिवपुरी जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संचालन हेतु सेक्टर (जोनल) अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के तहत जनपद पंचायत पोहरी एवं जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत रिक्त पदों पर होने वाले उप चुनाव के लिए अधिकारियों को मतदान केंद्र आवंटित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा द्वारा जनपद पंचायत पोहरी की ग्राम पंचायत नरैयाखेड़ी में सरपंच पद तथा जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 03 के निर्वाचन हेतु प्रभारी तहसीलदार श्री शैलेंद्र भार्गव एवं महिला एवं बाल विकास के सीडीपीओ श्री नीरज गुर्जर ...

60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियानः ग्राम हातौद में आधार पंजीयन एवं अपडेशन शिविर का आयोजन*

60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियानः ग्राम हातौद में आधार पंजीयन एवं अपडेशन शिविर का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 23 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार चलाए जा रहे 60 दिवसीय मेगा ड्राइव जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम हातौद में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा आवश्यक संशोधन एवं अपडेशन का कार्य संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि नालसा स्कीम के अंतर्गत आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रासरूट स्तर पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में चिन्हित ग्राम हातौद में बुधवार को आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई...

शिवपुरी प्रतिभा सम्मान समारोह मेंब्राह्मण समाज ने 180 प्रतिभाओं का दिया भव्य सम्मान। रामजी व्यास राजेंद्र खजूरी। भरत शर्मा

शिवपुरी प्रतिभा सम्मान समारोह मेंब्राह्मण समाज ने 180 प्रतिभाओं का दिया भव्य सम्मान। रामजी व्यास राजेंद्र खजूरी। भरत शर्मा ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  -सुपरहिट फिल्म हनुमान अंश के संगीतकार व गायक साधु तिवारी हुए शामिल फोटो-साधु तिवारी व छात्राओं का सम्मान करते ब्राह्मण बंधू  प्रतिभाओं के सम्मान में रविवार को ब्राह्मण समाज एक मंच पर उमड़ पड़ा। समाज द्वारा आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और सरकारी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 180 प्रतिभावान युवाओं, छात्रों और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की असली पूंजी उसकी शिक्षित और संस्कारी युवा पीढ़ी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और समाज में एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में आयोजक समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हनुमान अंश फिल्म के गायक व संगीतकार साधु तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भी छात्रों का सम्मान कर उनक...

कलेक्टर श्री वर्मा ने किया पोहरी के लोहरेहार एवं छर्च में शासकीय संस्थाओं व विकास कार्यों का औचक निरीक्षण**सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर व्यक्त की नाराजगी**ठेकेदार को नोटिस के निर्देश, स्कूल में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

कलेक्टर श्री वर्मा ने किया  पोहरी के लोहरेहार एवं छर्च में शासकीय संस्थाओं व विकास कार्यों का औचक निरीक्षण* *सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर व्यक्त की नाराजगी* *ठेकेदार को नोटिस के निर्देश, स्कूल में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। दैनिक ज्ञान संचार भोपाल।  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 22 सितम्बर 2026/ जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों और जनसुविधाओं की ज़मीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज पोहरी विकासखंड के ग्राम लोहरेहार एवं ग्राम छर्च में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने  सड़क निर्माण कार्यों, शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में लापरवाही और मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने जहां एक ओर संबंधितों  पर सख्त रुख अपनाया, वहीं बेहतर सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया। *सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता पर...

रामकथा रूपी मंदाकिनी में गोता लगाने से भक्ति ज्ञान की प्राप्ति :- आचार्य संतोष महाराज ।

रामकथा रूपी मंदाकिनी में गोता लगाने से भक्ति ज्ञान की प्राप्ति  :- आचार्य संतोष महाराज । ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  कोलारस- श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर रंगमहल पर संगीतमय में कथा गणेशमहोत्सव कार्यक्रम के तहत श्रीराम कथा मंदाकिनी कथा आचार्य सतोष महाराज के मधुर मुखारविदु से भक्ति कथा का समापन का दिन आचार्य सतोष महाराज ने अपने प्रवचनों में कहाँ रामकथा रूपी मंदाकिनी में स्नान करने से माया - मोह का नाश होता है तथा भक्ति ज्ञान की प्राप्ति होती है [ आचार्य संतोष महाराज ने महत्वपूर्ण प्रसंग सुनाऐ जिनमे सीतहरण लंका दहन , रामरावण युद्ध और विभीषण के राज्यभिषेक से लेकर राजतिलक कथा का वर्णन सुनाया । आचार्य सतोष जी ने समाज को महत्वपूर्ण सदेश दिया कि दूसरों की संपत्ति पर कभी बुरी नजर नही डालनी चाहिए चाहे वह कितनी मूल्यवान क्यों न हो ।  . जव 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लोटे तो नगरवासी खुशी से झूम उठे । श्रीराम ने बनवास के दौरान दीन दुखियों और वनवासियों के कष्ट दूर किए एवं लोगों को संगठित किया । इस संगठित शक्ति से समाज की बुराइयों ...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 19 सितंबर 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र, 33/11 के. व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र तथा 33/11 के.व्ही.बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.  फीडरों पर 20 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.सिटी फीडर, 11 के.व्ही. विष्णुमंदिर फीडर, 11 के.व्ही. दो बत्ती फीडर, 11 के.व्ही. चीलोद फीडर, 11 के.व्ही. टी.व्ही. टावर फीडर, 11 के.व्ही. फिजीकल रोड फीडर, 11 के.व्ही. आर.के. पुरम फीडर, 11 के.व्ही. सोनचिरैया फीडर, 11 के व्ही. सेलिंग क्लब फीडर, 11 के.व्ही. नमो नगर फीडर, 11 केही कव्थामिल फीडर, 11 के.व्ही. हाउसिंगबोर्ड फीडर तथा 11 के.व्ही. एस.ए.एफ फीडर के बंद रहने से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दो बत्ती चौराहा, बीएसएनएल कॉलोनी, महुअर कॉलोनी, ठण्डी सडक, माधव चौक, गांधी चौक चौराहा, फक्कड़ कॉलोनी विष्णुमंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वाेदय नगर, इंदिरा कॉलोनी, इत्यादि क्षेत्र दरगाह, दो बत्ती, छत्री कॉलोन...

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 सितम्बर को शिवपुरी दौरे पर, कलेक्ट्रेट में होगी दिशा की बैठक

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 सितम्बर को शिवपुरी दौरे पर, कलेक्ट्रेट में होगी दिशा की बैठक शिवपुरी, 18 सितम्बर 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 सितम्बर (शनिवार) को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आयेंगे। अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया कलेक्ट्रेट शिवपुरी में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति) की बैठक में भाग लेंगे तथा तदुपरांत पत्रकार वार्ता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 सितम्बर को गुना से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी पहुँचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दिशा की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 06.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे

कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, कृषि सखियों को दी गई फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी**डिकम्पोजर और उन्नत कृषि यंत्रों से पराली प्रबंधन तथा रबी फसलों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन*

कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, कृषि सखियों को दी गई फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी* *डिकम्पोजर और उन्नत कृषि यंत्रों से पराली प्रबंधन तथा रबी फसलों की कार्ययोजना पर हुआ मंथन* ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा शिवपुरी, 17 सितम्बर 2026/ भा.कृ.अनु.प. कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन 9, जबलपुर के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी में गुरूवार को प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पराली प्रबंधन के अंतर्गत डिकम्पोजर एवं उन्नत कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीकों और फसल चक्र पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती नेहा यादव उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री प्रहलाद भारती एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्य श्री हरवीर सिंह रघुवंशी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के समस्त विकासखंडों की 50 कृषि सखियों, मास्टर ट्रेनर्स श्री गोविंद सिंह दांगी और श्री हाकिम सिंह कुशवाहा सहित कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनजीओ कार्यकर्ता...

ग्वालियर श्रीमती रूचिका चौहान कलेक्टर के निर्देशों पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जॉच का विशेष अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़  श्रीमती रूचिका चौहान कलेक्टर जिला ग्वालियर के निर्देशों पालन में जिलेभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जॉच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों की टीमों द्वारा डेयरीयों पर रेपिड मिल्क टेस्ट किट से सतत रूप से स्पॉट पर दूध की प्राइमरी जॉच की जा रही है। जिसमें यूरिया, नमक, माल्टोडेस्कट्रिन, सुक्रोज नही पाया गया। लेकिन अन्य फैट या एसएनएफ की आशंका पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण की एक टीम  (श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री आनंद प्रकाश शर्मा, श्रीमती निरूपमा शर्मा और श्री लखनलाल) एवं दूसरी टीम (श्री गिरीश राजौरिया, श्री गोविन्द नारायण सरगैयां, श्री सतीश धाकड एवं श्री सतीश कुमार शर्मा ) निम्न डेयरीयों का निरीक्षण कर नमूने लिये।  1. शर्मा डेयरी शिन्दे की छावनी, जनकगंज ग्वालियर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आनन्दप्रकाश  शर्मा ने दूध एवं दही के नमूने लिये।  2. फर्म जय गिर्राज डेयरी पता सागरताल चौराहा ग्वालियर से श्रीमती निरूपमा शर्मा ने पनीर और घी के नमूने लिये।  3. फर्म श्री श्याम डेयरी सा...

शिवपुरी जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा-संकल्प अभियान।शहर के सिद्धेश्वर मंदिर सहित जिले के प्रमुख स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम,विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही 👉👉ी घर-घर जलाएंगे दीप

शिवपुरी जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा “सेवा-संकल्प अभियान। शहर के सिद्धेश्वर मंदिर सहित जिले के प्रमुख स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही भी घर-घर जलाएंगे दीप। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा। मुकेश गौड़  शिवपुरी, 16 सितम्बर 2026/ जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक “सेवा–संकल्प अभियान” का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में एक माह तक चलने वाले इस अभियान के सुचारू व सफल संचालन हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक व घरेलू दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इस दौरान जिले की जनपद पंचायतों, नगर पालिका तथा नगर परिषदों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एकत्रित होकर दीप प्रज्वलन करेंगे। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और जिले के आमजनों की सक्रिय सहभागिता होगी। जनभागीदारी से सेवा ...

कलेक्टर श्री वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं; दिव्यांग उम्मेद सेन को 10 हजार की आर्थिक सहायता और बुजुर्ग सूरज प्रकाश को दिए ।

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं; दिव्यांग उम्मेद सेन को 👉10 हजार की आर्थिक सहायता और बुजुर्ग सूरज प्रकाश को दिए सहायक उपकरण। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 14 सितम्बर 2026/ जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सैकड़ों आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही त्वरित निराकरण किया, वहीं शेष आवेदनों के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम लालगढ़ निवासी दिव्यांग उम्मेद सेन पुत्र स्व. बाबू सेन ने आवेदन देकर बताया कि पहले वह अपना पारंपरिक काम करते थे, लेकिन पिछले 4-5 महीनों से बीमार होने के कारण काम करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। आवेदक की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तत्काल रेड क्रॉस से 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर जनसुनवाई में ही आवेदक को 10,000...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात**मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात* *मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी* ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 15 सितम्बर 2026/  प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव "मुख्यमंत्री स्कूटी योजना" अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्व...

शासकीय हाईस्कूल👉 कोटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित**विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, जूवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं नालसा की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

शासकीय हाईस्कूल👉 कोटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित* *विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, जूवेनाइल जस्टिस एक्ट एवं नालसा की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 15 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में मंगलवार को शासकीय हाईस्कूल कोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में यह शिविर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराने के साथ-साथ उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जूवेनाइल जस्टिस एक्ट (किशोर न्याय अधिनियम) के प्रावधानों तथा पॉक्सो एक्...

शिवपुरी एलपीजी सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहलः गैस वितरण वाहनों में 👉बजेगा ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ गीत**एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों के प्रति घर-घर उपभोक्ताओं को जागरूक करने की अनूठी योजना।

शिवपुरी एलपीजी सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहलः गैस वितरण वाहनों में 👉बजेगा ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ गीत* *एलपीजी के सुरक्षित उपयोग और सावधानियों के प्रति घर-घर उपभोक्ताओं को जागरूक करने की अनूठी योजना। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 14 सितम्बर 2026/ घरेलू एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने तथा संभावित हादसों व दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा एक जनहितैषी पहल की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जिले में कार्यरत प्रमुख तेल व गैस कंपनियों (इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड) के सेल्स ऑफिसर्स एवं समस्त गैस एजेंसी संचालक को आदेश जारी कर एलपीजी गैस वितरण वाहनों में एलपीजी सुरक्षा जागरूकता गीत ‘‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’’ का प्रसारण करने के निर्देश दिए गए हैं। *संगीतमय माध्यम से सुरक्षा और सावधानियों का प्रचार-प्रसार* जारी आदेश के अनुसार उपभोक्ताओं में एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्याप...

शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास परिसर में लगेगा एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर, राशन आपूर्ति हेतु 20 सितम्बर तक माँगे कोटेशन।

*शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास परिसर में लगेगा एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर, राशन आपूर्ति हेतु 20 सितम्बर तक माँगे कोटेशन। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़  शिवपुरी, 13 सितम्बर 2026/ 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी केन्द्रीय शासन एवं म.प्र.शासन का संयुक्त संस्थान है। इस बटालियन के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों के शिविर का आयोजन 21 सितम्बर से 30 सितम्बर की अवधि में कार्यालय शासकीय उत्कृष्ट बालक एवं बालिका छात्रावास, शासकीय आईटीआई के सामने एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास झांसी रोड शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। कमान अधिकारी कर्नल, 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी ने बताया कि शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ के भोजन व्यवस्था के लिए राशन सामग्री के लिए कोटेशन एवं निविदा (कोटेशन) आमंत्रित किये गए हैं। संबंधित निविदा 20 सितम्बर को कार्यालयीन समय के दौरान सिंधिया छत्री के पास स्थित 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी मो. 9462036215 से प्राप्त की जा सकती है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट...

ब्राह्मण समाज का युवक युवती 👉परिचय सम्मेलन भव्यता के साथ हुआ संपन्न ।👇👇

ब्राह्मण समाज का युवक युवती 👉परिचय सम्मेलन भव्यता के साथ हुआ संपन्न । ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  समाज की 26 प्रतिभाशाली बेटियों का हुआ सम्मान  शिवपुरी---- तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर आज सकल ब्राह्मण महासमिति व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के तत्वाधान में भव्य विवाह योग्य युवक युवती  परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्वलन व वरिष्ठ विप्र चरण पूजन के साथ हुआ ।सम्मेलन में ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए लगभग 120  युवक एवं 35 युवतियो ने मंच से अपना खुलकर परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान कुछ रिश्ते तय हुए। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक महावीर मुदगल ने कहा कि ऐसी आयोजनों से समाज में आपसी संबंध मजबूत होते हैं और इच्छा अनुसार अपने बेटा बेटियों के लिए सुयोग्य रिश्ता आसानी से मिल जाता है ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने कहा कि यह समाज की बेहतर पहल है हर समाज को ऐसे ही आयोजन करने चाहिए। कार्यक्रम क...

मेडिकल कॉलेज में हुआ जटिल ऑपरेशन, 14 वर्षीय बालिका के पेट से निकाला 👉बालों का गुच्छ ाडॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी कर बचाई बालिका की 👉जान

मेडिकल कॉलेज में हुआ जटिल ऑपरेशन, 14 वर्षीय बालिका के पेट से निकाला 👉बालों का गुच्छा डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी कर बचाई बालिका की जान। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 13 सितम्बर 2026/ श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी (मेडिकल कॉलेज) के डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ चौहान और उनकी टीम ने पेट दर्द की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक 14 वर्षीय बालिका का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट (स्टमक) से बालों का बड़ा गुच्छा बाहर निकाला। इस सफल सर्जरी से बालिका को गंभीर पीड़ा से मुक्ति मिली है और उसकी जान बचाई जा सकी है। *मरीज की स्थिति और केस की पृष्ठभूमि* बालिका को पेट में अत्यधिक दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। मेडिसिन विभाग के डॉ. दिव्यांश गुप्ता ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सर्जरी विभाग की यूनिट नंबर 2 में ट्रांसफर किया। प्राथमिक जांचों के दौरान बालिका के हीमोग्लोबिन का स्तर 7.6 पाया गया तथा स्टमक में परफोर...

नेशनल लोक अदालत में 1,984 मामलों का हुआ निराकरण, 13.95 करोड़ रुपये से अधिक का अवार्ड पारितवर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन**जिले में गठित 31 खंडपीठों के माध्यम से न्यायालयीन एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का हुआ त्वरित समाधान।

नेशनल लोक अदालत में 1,984 मामलों का हुआ निराकरण, 13.95 करोड़ रुपये से अधिक का अवार्ड पारित। वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन* *जिले में गठित 31 खंडपीठों के माध्यम से न्यायालयीन एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का हुआ त्वरित समाधान।  ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा । मुकेश गौड़  शिवपुरी , 12 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर शिवपुरी में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10रू30 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुल 1,984 मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण कर 13,95,67,752 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। *खंडपीठों का गठन एवं प्रकरणों का निराकरण* नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 31 खंडपीठों का गठन किया गया था। इन खंडपीठों द्वारा न्यायालयों में ल...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 12 सितंबर 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर, विवेकानंद फीडर, नमो नगर फीडर पर 13 सितम्बर को उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।  उक्त 11 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नबाव साहब रोड़, कोर्ट रोड़, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना, गांधीपार्क, न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड टेकरी, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार, कीजरीधाम कॉलानी, नक्षत्र गार्डन, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर नवग्रह मंदिर, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आस पास का क्षेत्र, विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे.साहब की कोठी तथा नमो नगर कॉलोनी का क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे।

राशन गबन मामले में प्रशासन की कार्रवाईः 4 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर 21.75 लाख रुपये से अधिक की वसूली के आदेश जारीबघरवारा, महोबा डामरौन, चमरौआ और दुल्हई दुकान प्रभारियों पर कसा शिकंजा, तहसीलदार पिछोर व खनियांधाना को सौंपी गई वसूली की जिम्मेदारी

राशन गबन मामले में प्रशासन की कार्रवाईः 4 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर 21.75 लाख रुपये से अधिक की वसूली के आदेश जारी बघरवारा, महोबा डामरौन, चमरौआ और दुल्हई दुकान प्रभारियों पर कसा शिकंजा, तहसीलदार पिछोर व खनियांधाना को सौंपी गई वसूली की जिम्मेदारी। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 10 सितंबर 2026/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीबों के राशन में हेराफेरी व गबन करने वाले दुकान प्रभारियों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। अनुविभाग पिछोर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच व प्रभार न सौंपने की स्थिति में खाद्यान्न खुर्द-बुर्द पाए जाने पर 04 राशन दुकानों के संबंधित विक्रेताओं एवं सह-विक्रेताओं से बाजार भाव के अनुसार कुल 21 लाख 75 हजार 941 रुपये की राशि भू-राजस्व की भांति वसूल करने हेतु तहसीलदार पिछोर एवं खनियांधाना को आदेश जारी किए गए हैं। *’शासकीय उचित मूल्य दुकान चमरौआ के तत्कालीन विक्रेता से 9 लाख से अधिक की होगी बसूली...

एसडीएम पोहरी ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश

एसडीएम पोहरी ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश* राजस्व कार्यों में अनावश्यक विलंब या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- एसडीएम गुप्ता।  ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 11 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को बैराड़ तहसील सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी श्री जेपी गुप्ता द्वारा समस्त पटवारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में बैराड़ तहसीलदार श्री द्रगपाल सिंह बैश विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान राजस्व मामलों की समीक्षा की गई तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित और तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि आवंटन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि तथा राहत राशि से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधा...

सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर में 166 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन**जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित हुआ भर्ती शिविर, 225 आवेदकों ने कराया पंजीयन*

सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर में 166 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन* *जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित हुआ भर्ती शिविर, 225 आवेदकों ने कराया पंजीयन। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 11 सितम्बर 2026/भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसिलिंग इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिवपुरी जिले के ग्रामीण एवं शहरी 8 ब्लॉकों से आए शिक्षित युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से 166 आकांक्षी युवाओं का सुरक्षा गार्ड के पद हेतु प्राथमिक चयन किया गया है। भर्ती शिविर में कुल 225 आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया था। *प्रशिक्षण उपरांत ऐतिहासिक व औद्योगिक स्थलों पर मिलेगी पदस्थापना* जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा ने बताया कि चयनित युवाओं को 01 माह का आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत युवाओं को 65 वर्ष की आयु तक के लिए स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इन युवाओं को देश के प्रमुख ऐति...