Skip to main content

एसडीएम पोहरी ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश


एसडीएम पोहरी ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के दिए निर्देश*
राजस्व कार्यों में अनावश्यक विलंब या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- एसडीएम गुप्ता। 
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 11 सितम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को बैराड़ तहसील सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी श्री जेपी गुप्ता द्वारा समस्त पटवारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में बैराड़ तहसीलदार श्री द्रगपाल सिंह बैश विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान राजस्व मामलों की समीक्षा की गई तथा आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित और तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि आवंटन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि तथा राहत राशि से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के लिए 3 दिन का मिला लक्ष्य*
एसडीएम ने एल-3 स्तर एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए समस्त पटवारियों को आगामी 3 दिवस के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान करने का लक्ष्य प्रदान किया।

*कार्यों में लापरवाही पर दी गई सख्त हिदायत*
बैठक में एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब अथवा कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को ताकीद किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण पारदर्शी और त्वरित गति से करें, जिससे नागरिकों को शासकीय सुविधाओं और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
समाचार क्रमांक 94/2026 ---00---

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...