शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश।
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्त गोवर्धन का प्रभार दिया गया है।👇
इसी तरह तहसील करैरा वृत्त दिनारा में पदस्थ नायब तहसीलदार लज्जाराम राजोरिया को करैरा वृत्त सिरसौद, तहसील खनियाधाना वृत्त मुहारिकला के नायब तहसीलदार राजेश वत्स को करैरा वृत्त दिनारा और जिला कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रीतपाल तिवारी को खनियाधाना वृत्त मुहारिकला में नवीन पदस्थापना दी गई है।
कलेक्टर ने अपने आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त ग्वालियर संभाग ग्वालियर, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और संबंधित तहसीलदारों को भी भेजी है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल राजस्व कार्यों में तेजी और आमजन की सुविधा के लिए किया गया है
✍️
Comments
Post a Comment