Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2026

पिछोर की ग्राम पंचायत खोड़ में 03 नवम्बर को लगेगा जनसुनवाई कैंप।*कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पिछोर की ग्राम पंचायत खोड़ में 03 नवम्बर को लगेगा जनसुनवाई कैंप। *कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा मुकेश गौड़  शिवपुरी, 02 नवम्बर 2026/  पिछोर तहसील की ग्राम पंचायत खोड़ में इस मंगलवार, 3 नवम्बर को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिसमें आमजन अपनी समस्या का निराकरण करा सकेंगे। खोड उपतहसील कार्यालय में कैंप में समस्या निराकरण से जिला कार्यालय तक ग्रामीणों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को जनसुनवाई में उपस्थित रहकर आमजनों से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार 3 नवम्बर को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित स...

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 03 नवम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद।

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 03 नवम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा  मुकेश गौड़  शिवपुरी, 02 नवम्बर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. चीलोद फीडर, फिजीकल रोड फीडर, सिटी फीडर तथा 11 के.व्ही. दो बत्ती फीडर पर सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के लिए 03 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक शहर के विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 03 नवम्बर 2026 को शहर के 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. चीलोद फीडर, फिजीकल रोड फीडर, सिटी फीडर तथा 11 के.व्ही. दो बत्ती फीडर से संबंधित क्षेत्र चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी फिजीकल, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजीकल रोड, फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दोबत्ती चौराहा, माधवचौक, गांधीचौक, ठण्डी सड़क एवं पुराने ...