शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 03 नवम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़
शिवपुरी, 02 नवम्बर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. चीलोद फीडर, फिजीकल रोड फीडर, सिटी फीडर तथा 11 के.व्ही. दो बत्ती फीडर पर सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सावधानीपूर्वक संपन्न कराने के लिए 03 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक शहर के विभिन्न 11 के.व्ही. फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
03 नवम्बर 2026 को शहर के 33/11 के.व्ही. बाणगंगा उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. चीलोद फीडर, फिजीकल रोड फीडर, सिटी फीडर तथा 11 के.व्ही. दो बत्ती फीडर से संबंधित क्षेत्र चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी फिजीकल, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजीकल रोड, फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दोबत्ती चौराहा, माधवचौक, गांधीचौक, ठण्डी सड़क एवं पुराने बसस्टेण्ड, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर तथा नरेन्द्र नगर प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment