Skip to main content
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा। 
अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है। 
 दुनिया भले ही एक दूसरे से सीमाओं पर लड़ रही हो, लेकिन भारत में सरकार अपने ही देश के सामान्य वर्ग को निशाना बना रही है। वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जाने की इस जिद ने सामान्य वर्ग को हाशिए पर धकेल दिया है। यूजीसी एक्ट लाकर सामान्य वर्ग को शिक्षा से भी वंचित करने का काम सरकार ने किया है। यदि आप आज नहीं जागे, तो स्थिति इतनी भयंकर होगी कि आपके बच्चे न जिंदा रह पाऐंगे,न मर पाएंगे। उन्हें व्यवस्था के भीतर तिल तिल कर मारा  जाएगा।
 क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता के साथ आता है? आप ईश्वर में तब तक विश्वास नहीं कर पाएंगे जब तक आप अपने आप में विश्वास नहीं करते। 
  अपने विश्वास को बढ़ाने के लिए, देश को मजबूत बनाने के लिए, भारत का भविष्य बनाने को, अपने बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए, जंतर मंतर पर आइए, सामान्य वर्ग की आवाज बुलंद कीजिए।
  हमारी संस्कृति, हमारा भाईचारा तभी तक सुरक्षित है जब तक सामान्य वर्ग सुरक्षित है। सामान्य वर्ग कभी जात पात में विश्वास नहीं करता। ऊंच - नीच का भाव नहीं रखता। देश की आन बान शान रखने में सामान्य वर्ग सबसे आगे है। सामान्य वर्ग जात-पात को बढ़ावा नहीं देता। सामान्य वर्ग किसी तरह का भेदभाव को बढ़ावा नहीं देता। लेकिन आज यूजीसी एक्ट लाकर सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बेड़िया डाल दी। हमारे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।
सामान्य वर्ग के लोगों से मैं कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा आपसे अनुरोध करता हूं कि यह समय आपसी मतभेदों और पार्टियों  की गुलामी से ऊपर उठने का है। यदि आज आप इस 'संवैधानिक प्रहार' के खिलाफ एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियां आपसे सवाल करेंगी। क्या आप लोगों ने सत्ता की गुलामी की?
आप सभी 8 मार्च सुबह 10:00 से जंतर मंतर पर पहुंचकर अपनी आवाज को बुलंद करें, काले कानूनों को वापस करवाने के लिए अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष का साथ देने का कष्ट करें। 
आज एससी/ एसटी एक्ट, यूजीसी एक्ट, आरक्षण को खत्म कराने के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। इसके लिए हम सब एकता का परिचय दें।
अपील कर्ता - राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

कोलारस हजरत हुसैन की याद में प्रतिवर्ष की भांति ताजीए निकले कोबरा न्यूज़ कार्यालय पर स्वागत बंदन श्री राजेंद्र गौड द्वारा।

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड  कोलारस हजरत हुसैन की याद में ताजिया निकाले गए कटरा मोहल्ला से सदर बाजार होते हए कोबरा न्यूज़ प्रधान  कार्यालय पर श्री राजेंद्र गौड के नेतृत्व में भाईचारे के साथ स्वागत बंदन किया मौजूद रहे पत्रकार मुकेश गौड़  शरीफ खान भाजपा उपाध्यक्ष सादिक खान एट्स नियंत्रण स्वास्थ्य  सालाहकार गौड़ आशीष गौड सोएब खान शोहेल खान  समत काजी असो खान अय्या राईन वफाती मंसूरी शिक्षक सत्तार खान ठेकेदार गोलू कुरैशी जय किशन माक्षी मंडी अध्यक्ष यशपाल रावत भूपेंद्र रावत रामस्वरूप रावत व मुकेश भार्गव पवन पाराशर विनोद शर्मा विनोद मिश्रा विक्रम व्यास भूला उर्फ इमरान भाजपा अल्प मोर्चा अध्यक्ष विपिन खेमरिया के द्वारा ताजयों का स्वागत बंदन किया।बा भाईचारे के सथ शांति पूर्वक निकाले ताजिया।

ब्राह्मण की सबसे बड़ी ताकत ज्ञान।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी। अखिल भारतीय  ब्राह्मण महासभा सनातन की साप्ताहिक बैठक आज रविवार को वार्ड क्रमांक 38  के प्रियदर्शनी कॉलोनी शंकर जी का मंदिर  पर आयोजित हुई उसमें सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र पाराशर  व  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि  पंडित कुंज बिहारी पाराशर  ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर एवं सभी उपस्थित विप्र बन्धुओं ने पुष्पार्चन कर बैठक का शुभारंभ कैलाशनारायण मुदगल ने सभी को योग कराया । इसके बाद संयुक्त रूप से गायत्री चालीसा का पाठ किया गया तथा पंडित राजेंद्र पांडे ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता पंडित सत्यनारायण दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि नीति शास्त्र के अनुसार ब्राह्मण की शक्ति उसका ज्ञान है ब्राह्मण अपने ज्ञान के कारण ही सभी समाजों में सम्मान का पात्र होता है, किसी ब्राह्मण को जितना अधिक ज्ञान होता है उसे समाज में उतना ही अधिक सम्मान प्राप्त होता है। ब्राह्मण के अला...