कोलारस सिंधिया आज शिवपुरी एवं कोलारस में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड वपुरी, 31 अगस्त 2026/ केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान 1 सितम्बर एवं 2 सितंबर को कोलारस एवं शिवपुरी में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 सितम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास 50 सीटर अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास शिवपुरी का भूमि पूजन और नगर पालिका की विभिन्न सड़कों का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत नव-विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिवपुरी का दौरा करेंगे तथा पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। सिंहनिवास एवं रातौर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत तानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तानपुर का लोकार्पण, ग्राम सिंहनिवास सब-स्टेशन का लोकार्पण, शासकीय माध्यमिक स्कूल भवन स...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक