कोलारस न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी एवं सचिव महोदय श्रीमती रंजन चतुर्वेदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के निर्देशन अनुसार एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कोलारस श्रीमान राहुल दुबे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कोलारस के मार्गदर्शन में दिनांक 29 अगस्त 2026 को न्यायालय परिसर कोलारस में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर का नेतृत्व श्री संजय राठौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस के द्वारा किया गया उक्त शिविर में न्यायालय अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण तथा अधिवक्तागण द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं मौके पर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई उक्त शिविर में डॉक्टर श्री राघवेंद्र सिंह रावत, लैब टेक्नीशियन श्री महेश जाटव एवं फार्मासिस्ट श्री गोलू गुर्जर श्री शिवम संख्यवार उपस्थित रहे। उक्त शिविर में लगभग 40 से 50 लाभार्थी लाभान्वित हुए।
Comments
Post a Comment