Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बैराड़

अवैध बोल्डर परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

अवैध बोल्डर परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी 10 फरवरी 2026/ बैराड़ तहसील में प्रशासन ने अवैध बोल्डर परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। नायब तहसीलदार अजय परसेडिया को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि टोडा के निकट पोहरी-मोहना रोड पर बोल्डरों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार द्वारा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैराड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तहसीलदार द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार किया जा रहा है। मामले को आगामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर कार्यालय भेजा जाएगा, जहां नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे की गई