उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक-1 की एडवाइजरी जारी कर दी है. इस एडवाइजरी के तहत अब उत्तर प्रदेश में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. वहीं अनलॉक-1 के पहले फेज में आठ जून से सभी पूजा और धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट्स, होटल और मॉल को खोलने की इजाजत दी गई है. लॉकडाउन की नई गाइडलाइन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि परिवहन खुल रहा है. स्कूल-कॉलेज के बारे में जुलाई में खोलने पर विचार किया जाएगा. गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर का आवागमन एकदम से खोलने पर वहां समस्या बढ़ सकती है नई गाइडलाइन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब ये बदलाव होंगे- -यूपी में 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन. -यूपी में 8 जून से खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट. -एनसीआर में डीएम और कमिश्नर तय करेंगे सुरक्षा व्यवस्था. -यूपी में 3 चरणों मे खुलेंगे दफ्तर. -कंटेनमेंट जोन छोड़कर खुलेंगे धार्मिक स्थल. -यूपी में बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे. -यूपी में सुपर मार्केट भी खुलने के आदेश. -बारात घर भी खोलने की अनुमति मिली. -बारात घर में 30 लोग ही शामिल हो पाएंगे. -बारात में हवाई फायरिंग पर सख्त रोक. -सैलून खुलेंगे लेकिन कर्मचारी फेस ...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक