उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. पूरी साजिश के तहत पत्नि ने पति को सब्जी लेने भेजा और हत्या करवाने के लिए समय-समय पर उसकी लोकेशन लेती रही. हत्या होने के बाद पति के गुमशुदा होने की कंप्लेंट भी दर्ज कराई. यही नहीं, जिन लोगों ने महिला और उसके प्रेमी के संबंधों का विरोध किया था उनको भी हत्या के आरोप में फंसा दिया. लेकिन पुलिस के फैंटम खोजी कुत्ते ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया और सारी सच्चाई सामने ला दी.
यह मामला आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव का है जहां पर मुकेश ने सपने भी नहीं सोचा होगा कि जिस पत्नी के साथ वह सात फेरे ले रहा है, सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खा रहा है. वही पत्नी उसे दगा दे देगी. साथ ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रचेगी और उसे मौत के घाट उतरवा देगी. यहीं नहीं, जब पति का कत्ल हो रहा था तब आरोपी पत्नी फोन पर उसकी लोकेशन लेती रही.
Comments
Post a Comment