विदिशा। नवदुनिया प्रतिनिधि। विदिशा की शिक्षक कॉलोनी में चोरों ने दो सूने घरों के कुंदे काटकर नमकीन और बादाम खाए। जेवर, कैश सहित शुद्ध घी और मसाले तक चुरा ले गए। जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में गया था परिवार शिक्षक कालोनी निवासी शुभम जैन के मुताबिक वे सिरोंज के सेमलखेड़ी स्थित तारणतरण जैन समाज के तीर्थक्षेत्र सेमलखेड़ी में आयोजित बसंत महोत्सव में परिवार सहित गए थे। एक सप्ताह से घर में ताला लगा था। शुक्रवार शाम को पड़ोसी ने घर के मेन गेट का कुंदा टूटे होने की सूचना दी। लौटने पर चोरी का पता चला जानकारी के अनुसार घर के सदस्य रात में विदिशा लौटे तो चोरी होने का पता चला। चोर करीब 3 तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर, 60 हजार रुपए कैश, 5 किलो शुद्ध घी, लड्डू, लौंग, काली मिर्च, जीरा आदि मसाले चुरा ले गए। चोरों ने नमकीन और बादाम भी खाए। इसके निशान कमरे में मिले। करीब ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है। शिक्षक के मकान में भी चोरी इसी कालोनी में शिक्षक लक्ष्मीप्रसाद कुशवाह के घर में भी चोरी हुई। उनके बेटे दीपेश ने बताया कि पूरा परिवार राजस्थान स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गया था। शुक्रवार शा...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक