Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मध्यप्रदेश

पीएम को बच्चों के वैक्सीनेशन की चिंता:कोरोना के हालात पर मोदी की इमरजेंसी मीटिंग, वैक्सीनेशन तेज करने को कहा

देश में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई इस मीटिंग में पीएम मोदी ने बच्चों के वैक्सीन ड्राइव को तेज करने के लिए कहा। मोदी ने निर्देश दिया कि जिन राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं उन राज्यों को टेक्निकल सपोर्ट दिया जाए। पीएम मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में राज्यों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। मोदी ने राज्यों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सीएम के साथ बैठक बुलाए जाने को कहा। उन्होंने कोरोना के मामलों के मैनेजमेंट के साथ नॉन-कोविड हेल्थ सर्विस की निरंतरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर डाला। पीएम मोदी ने भी बैठक के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। 15 से 18 साल के यंगस्टर्स सहित हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और वैक्सीनेशन ड्राइव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा नॉन-कोविड हेल्थ सर्विस को जारी रखना सुनिश्...

खरगोन में बम फटने से 12 साल के बच्चे के चीथड़े उड़े, पिता को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया

बलवाड़ा स्थित सीआईएसएफ की शूटिंग रेंज से करीब आधा किमी दूर खेत में हुआ ब्लास्ट एसएफएल की टीम को जांच के दौरान मेटल के टुकड़े मिले, एसपी ने बम फटने की बात कही पुलिस का अनुमान, प्रतिबंधित क्षेत्र से फायरिंग में टूटे हुए ग्रैनेड को बीनकर खेत में लाया गया खरगाेन.  मध्य प्रदेश के खरगाेन जिले के बलवाड़ा स्थित सीआईएसएफ कैंप के नजदीक खेत में बम फटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इंदौर रेफर किया गया। मौके पर एसडीओपी शैलेंद्र श्रीवास्तव एफएसएल की टीम के साथ पहुंचे। जांच में मौके से मेटल के टुकड़े मिले हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया गया कि सुरेश (35) अपने बेटे मोहित (12) के साथ सुबह खेत पर गया था। कुछ देर बाद पास में काम करने वालों को धमाके की आवाज सुनाई दी। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मोहित के चीधड़े उड़ गए थे, जबकि सुरेश गंभीर हालत में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल सुरेश और मोहित के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। सुरेश की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिय...

मप्र / पूर्व सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ जांच के आदेश; 6 करोड़ पौधे लगाने में धांधली का आरोप

वन मंत्री उमंग सिंघार ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को पत्र लिखकर दिए जांच के आदेश  नर्मदा किनारे 2 जुलाई 2017 को 6 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था, इसी में धांधली के आरोप मंत्री का दावा- पौधरोपण के लिए 20 रुपए के पौधों को 200 रुपए से ज्यादा कीमत पर खरीदा गया भोपाल.  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। उनके खिलाफ 2017 में किए गए पौधरोपण अभियान में धांधली का आरोप है। शिवराज सिंह के साथ ही 6 से ज्यादा अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जाएगी। प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने शुक्रवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वन मंत्री सिंघार ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) को पत्र लिखकर जांच करने के लिए कहा है। इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि नर्मदा नदी के किनारे 6 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 20 रुपए मूल्य के पौधों को 200 रुपए से ज्यादा कीमत पर खरीदा गया।  2 जुलाई 2017 को लगाए गए थे पौधे  वन मंत्री उमंग सिंघार ने ट्वीट करके लिखा, "2 जुलाई 2017 को ...

30 लाख का घोटाला हुआ उजागर, रोजगार सहायक पर होगी एफआईआर

कोलारस-कोलारस एवं बदरवास जनपद पंचायतो में भ्रष्टïाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। रोजगार सहायक एवं सरपंच के द्वारा लाखो की राशि का गवन करके बंदरवांट कर ली गई। ऐसा ही मामला कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत बसाई में देखने को मिला है जिसमे ंरोजगार सहायक एवं सरपंच की मिली भगत से लाखो की राशि से बनने बाले प्रधानमंत्री आवास भ्रष्टïाचार की भेंट चढ गये एवं 30 लाख 5 हजार रुपये का घोटाला उजागर करते हुए पुलिस अधीक्षक को जिला पंचायत सीईओ द्वारा इस मामले में रोजगार सहायक पर शीघ्र एफआईआर किये जाने के लिए पत्र लिखा है। बतादें कि पंचायत में हुये घोटाले को लेकर विगत दिवस वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक कोलारस एवं जिला पंचायत सीईओ के मध्य तीखी नोंक झोंक हो गई थी। इस मामले के बाद  विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का कहना है कि मेरा सिर्फ लक्ष्य दोषियों पर कार्यवाही किये जाने का नही है। में जब तक न्याय के लिए लडाई लडता रहूंगा। तब तक जिन ग्रामीणों के आवास की राशि निकाल कर ढकारी गयी है उन ग्रामीणों को उनके आवास बनाकर दिए जाने चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस विधायक ने मुडेरी ,गिंदोरा, एवं बसाई पंचायत में भारी मात्र...

अनुच्छेद 370 और हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव के बीच कहां खड़ी है कांग्रेस

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से कांग्रेस में अब भी ऊहापोह की स्थिति है. कांग्रेस के लिए दिक्कत तब बढ़ गई जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर राहुल गांधी के बयान का इस्तेमाल कर संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजा. हालांकि इस पत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और एक बीजेपी विधायक का भी बयान है.  लेकिन राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस मुद्दे पर देश के साथ नहीं है. इसके बाद राहुल गांधी को रक्षात्मक मुद्रा में आना पड़ा और कहा कि जम्मू-कश्मीर पर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को इसमें दखल नहीं देना चाहिए. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं कई मुद्दों पर सरकार से असहमत हूं. लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है. इस मामले में पाकिस्तान और अन्य किसी भी देश के हस्तक्षेप की कोई जगह नहीं है. जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है. इस हिंसा का पाकिस्तान समर्थन कर रहा है. पाकिस्तान पूरी ...