Skip to main content

पीएम को बच्चों के वैक्सीनेशन की चिंता:कोरोना के हालात पर मोदी की इमरजेंसी मीटिंग, वैक्सीनेशन तेज करने को कहा

देश में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई इस मीटिंग में पीएम मोदी ने बच्चों के वैक्सीन ड्राइव को तेज करने के लिए कहा। मोदी ने निर्देश दिया कि जिन राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं उन राज्यों को टेक्निकल सपोर्ट दिया जाए।

पीएम मोदी ने जिला स्तर पर पर्याप्त हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में राज्यों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। मोदी ने राज्यों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सीएम के साथ बैठक बुलाए जाने को कहा। उन्होंने कोरोना के मामलों के मैनेजमेंट के साथ नॉन-कोविड हेल्थ सर्विस की निरंतरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर डाला।

पीएम मोदी ने भी बैठक के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। 15 से 18 साल के यंगस्टर्स सहित हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और वैक्सीनेशन ड्राइव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा नॉन-कोविड हेल्थ सर्विस को जारी रखना सुनिश्चित किया।'

समीक्षा बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, ICMR के डीजी समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। आज 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 22 दिसंबर और 26 नवंबर को कोरोना के हालात की समीक्षा कर चुके हैं। दोनों ही मीटिंग में PM ने टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया था। उन्होंने दवाइयों और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर भी निर्देश दिए थे।

PM मोदी ने 22 दिसंबर को देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर अफसरों के साथ हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की थी। करीब एक घंटे चली इस मीटिंग में हेल्थ मिनिस्ट्री समेत कई विभागों के अफसर शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने हालात की जानकारी लेने के साथ सरकार की तैयारियों का जायजा लिया था। PM ने अफसरों को दवाई और ऑक्सीजन का स्टॉक बढ़ाने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाकर हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने पर भी जोर दिया था।

इस मीटिंग में PM ने रिमोट एरिया में वैक्सीन और दवा की सप्लाई के लिए IT टूल्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने को कहा था। मोदी ने अफसरों से कहा था कि राज्यों के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि ऑक्सीजन सप्लाई इक्विपमेंट्स पूरी तरह काम कर रहे हों। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

26 नवंबर: इंटरनेशनल ट्रैवल पर सख्ती के निर्देश दिए थे
दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट की शुरुआत में 26 नवंबर को प्रधानमंत्री ने अफसरों की मीटिंग बुलाकर इंटरनेशनल ट्रैवल में छूट देने की प्लानिंग पर दोबारा विचार करने को कहा था। साउथ अफ्रीकन वैरिएंट को लेकर मोदी ने 6 हिदायतें दी थीं:

नए वैरिएंट से निपटने के लिए तैयारी की जरूरत।
जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां पर निगरानी और कंटेनमेंट जैसी सख्ती।
लोगों को ज्यादा सतर्क होने की जरूरत, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।
अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की योजना की समीक्षा।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज की कवरेज बढ़ाने पर फोकस ।
राज्य ध्यान रखें कि जिन्हें पहली डोज मिल गई है, उन्हें दूसरी डोज समय पर दे दी जाए।
शनिवार को आए 1.59 लाख केस

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख को पार कर गया है। वहीं, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।

ओमिक्रॉन भी तेजी से बढ़ रहा ​​​​​​
देश में ओमिक्रॉन के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 552 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 3,623 हो गई है। वहीं, इस वैरिएंट से संक्रमित 1,409 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।