शिवपुरी जिला कलेक्टर के यंहा गत मंगलवार को जनसुनवाई में प्रस्तुत शिकायत में दावा किया गया है कि वर्ष 2012 में बैंक की शाखा करेरा में पदस्त शाखा प्रबंधक द्वारा अनियमित रूप से 1करोड़ 40 लाख का भुगतान नगद में किया जाकर राशि स्वंय हड़प ली है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुया है कि उक्त घोटाले की जांच पूर्व में बैंक मुख्यालय में पदस्त कर्मचारी लक्ष्मी नारायण तिवारी द्वारा की गई थी परंतु जांच को दबा दिया गया। 10 वर्ष उपरान्त पुनः ये प्रकरण प्रकाश में आने से बैंक में खलबली का माहौल है और प्रबंधन शिकायत की लीपा पोती में लगा है। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 12 ,13 में शाखा करैरा के शाखा प्रबंधक पद पर श्री राकेश भदौरिया शाखा प्रबंधक पद पर पदस्त थे। उनके द्वारा समर्थन मूल्य साख सीमा से 1 करोड़ 40 लाख की राशि अनियमित तरीके से संस्था तोड़ा पिछोर के खाते में डाल दी और फर्जी किसानों की सूची लगाकर उक्त राशि सहयोगियों के साथ मिलकर निकाल ली। शिकायत में राकेश भदौरिया की शाखा खनियाधाना में पदस्त दौरान पंजाब नेशनल बैंक से भी फर्जी आहरण की शिकायत की गई है।
मुकेश गौड - प्रधान संपादक