Skip to main content

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक ने आज कोरोना लॉकडाउन पर लिया बड़ा फैसला...


पत्रकार मुकेश गौड़ – प्रधान संपादक....✍🏻


शिवपुरी जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान एलपीजी गैस, सरकारी राशन वितरण की दुकानें, मेडीकल स्टोर, हॉस्पीटल, शहर के बाहर स्थित पेट्रोल पम्प, प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक दूध का विक्रय, फैरी लगाकर सब्जी ठेला एवं एटीएम को छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह निर्णय कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक में समूह के सदस्यों द्वारा लिए गए।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालौदिया, एसडीएम अरविंद वाजपेयी सहित समूह के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को सबसे अधिक संक्रमण का खतरा है। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति आवश्यक रूप से कोरोना वैक्सीन लगवायें। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्रों में बनाए गए दलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे करके 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवायें और उसकी जानकारी भी संधारित करें।
उन्होंने कहा कि दुकान संचालक अपने प्रतिष्ठान, दुकान पर स्वयं मास्क लगायेंगे और मास्क लगाकर आने वाने ग्राहकों को ही सामग्री विक्रय करेंगे। दुकान एवं प्रतिष्ठान पर ग्राहकों के लिये निःशुल्क मास्क, सैनेटाईजर की व्यवस्था करेंगे और इस आशय का बोर्ड भी लगायेंगे। जिले की समस्त दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा किया जाना और पेंट के माध्यम से आवश्यक सोशल डिस्टेंस के गोले बनाये जाए। नगरीय सीमा में आने वाले पेट्रोल पम्प, शासकीय कार्यालय लाॅकडाउन अवधि के दौरान बंद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सब्जी मण्डी में थोक विक्रेता और आने वाले किसान व्यवसायी रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अपना कार्य संपादित करेंगे। औद्योगिक मजदूरों, उद्योगों हेतु कच्चा, तैयार माल, उद्योगों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवागमन रहेगा। केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारियों का आवागमन रहेगा। परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले परीक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी, अधिकारीगण का आवागमन रहेगा। एम्बुलैंस एवं फायर बिग्रेड सेवायें, टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक एवं कर्मी, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले नागरिक आवागमन कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।