Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिवपुरी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, 31 जुलाई अंतिम तिथि। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा जिले के समस्त कृषकों से अपील की गई है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करा लें। योजना के अंतर्गत फसल बीमा प्रस्ताव स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। इसके उपरांत किसी भी श्रेणी के कृषकों के बीमा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार एवं राज्य शासन की एक प्रमुख जोखिम प्रबंधन योजना है, जिसके माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों, सूखा, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, भूस्खलन, आकाशीय बिजली तथा अधिसूचित स्थानीय आपदाओं से फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में पात्र कृषकों को योजना के प्रावधानों के अनुसार वित्तीय संरक्...

सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आज

सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आज* ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ चेहल्लुम पर्व 4 अगस्त को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की दृष्टि से सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक 30 जुलाई को अपराह्न 3.15 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में संबंधित अधिकारीगण एवं समिति सदस्यों को नियत समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है

नशे से 👉दूरी है जरूरी 2.0‘‘- आज होगा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन।

‘नशे से 👉दूरी है जरूरी 2.0‘‘- आज होगा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़  सुबह 6 बजे से होगी दौड़, पुरुष और महिला वर्ग में विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार* शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ पुलिस प्रशासन शिवपुरी द्वारा ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत 30 जुलाई को प्रातः 6 बजे से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर शिवपुरी सराफा एसोसिएशन के सौजन्य से पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान पर 5,500 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय स्थान पर 3,300 रुपए एवं शील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर  2,200 रुपए एवं शील्ड दी जाएगी। *मिनी मैराथन दौड़ का रूट* ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली मिनी मैराथन दौड़ पॉलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर तात्या टोपे स्मारक, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, व्हीआईपी रोड, गांधी कॉलोनी, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, रोटरी...

कलेक्टर श्री वर्मा ने अभिभावकों को लिखा खुला खत*बाल विवाह न करें और न करने दें- कलेक्टर

कलेक्टर श्री वर्मा ने अभिभावकों को लिखा खुला खत* बाल विवाह न करें और न करने दें- कलेक्टर  कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रगति, खुशहाली और समृद्ध भविष्य के लिए प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में पालन-पोषण होना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित बचपन ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। बच्चों के प्रति उपेक्षा, हिंसा, यौन शोषण, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके विकास और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा है कि परिवार और समाज बच्...

जिले में अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 908.79 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 298.80 मि.मी., बैराड़ में 135 मि.मी., पोहरी में 260 मि.मी., नरवर में 317 मि.मी., करैरा में 339.40 मि.मी., पिछोर में 234 मि.मी., कोलारस में 293 मि.मी., बदरवास में 263.80 मि.मी. तथा खनियाधाना में 193.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

शिवपुरी साइंस कॉलेज सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा*

पद्मश्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर 26 जुलाई को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी साइंस कॉलेज  सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा* शिवपुरी, 25 जुलाई 2026/ पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री मोहन नागर 26 जुलाई को अल्प प्रवास पर शिवपुरी आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रातः 11.30 बजे साइंस कॉलेज शिवपुरी सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता एवं ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। बैठक में श्री नागर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज सहभागिता, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीए...

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी।

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी। कोबरा बकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़  शिवपुरी, 20 जुलाई 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने की। शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति (यूटीआरसी) योजना, जेल अपील, जेल लीगल एड क्लीनिक तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। उन्हें बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच मिल सके। इस अवसर पर श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने सर्किल जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बं...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा शिवपुरी, 17 जुलाई 2026/ 33 के.व्ही चंदौरिया, लुकवासा फीडर, फूड पार्क-1 एवं फूड पार्क-2 फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 18 जुलाई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही चंदौरिया, लुकवासा फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार फूड पार्क-1 एवं फूड पार्क-2 फीडर के बंद रहने से👉 प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।    

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा* ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़  शिवपुरी, 16 जुलाई 2026/ 33 के.व्ही खरैह फीडर एवं 11 के.व्ही.भेड फार्म फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 17 जुलाई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेंद्र खरैह देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभात रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही.भेड फार्म फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक माधव नगर, गणेश कालोनी, नबाव सहाव रोड, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 

इन क्षेत्रों में बंद रहेगा विद्युत प्रवाहकोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।

 इन क्षेत्रों में बंद रहेगा विद्युत प्रवाह कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी 18 मार्च 2026/ रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 33 के. व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड, 11 के.व्ही.मनियर एवं 11 के.व्ही. फतेहपुर फीडरों पर 19 मार्च को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडरों के बंद रहने से प्रातः 06 बजे से प्रातः 11 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टेन्ड, लालमाटी मुदगल कालोनी फतेहपुर, बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, शारदा कालोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेगें।
इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा ओबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 13 मार्च 2026/ 33/11 के.व्ही.बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सिटी फीडर, विष्णुमंदिर फीडर, चीलोद फीडर, टी.व्ही.टावर फीडर, आर.के.पुरम फीडर, सोनचिरैया फीडर, सैलिंग क्लब फीडर एवं 33/11 के.व्ही.बालाजीधाम उपकेन्द अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.हाउसिंह बोर्ड फीडर, कत्थामिल फीडर, एस.ए.एफ.फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 14 मार्च को उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 07 बजे से दोपहर 12 तक फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दोबत्ती चौराहा, माधवचौक, गांधीचौक, ठण्डी सड़क एवं पुराने बसस्टेण्ड के आसपास का क्षेत्र, विष्णुमंदिर, गुलाबशाह दरगाह, सर्वाेदय नगर, इंदिरा कॉलोनी, फक्कड कॉलोनी, सईसपुरा, घोसीपुरा संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र, टी.व्ही. टावर रोड़, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, एवं आसपास का क्षेत्र, मोहनी सागर कॉलोनी, आर.के.पुरम, रानी मस्जिद, झींगुरा एवं आसपा...

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 8 मार्च 2026/ 11 के. व्ही. नीलगर चौराहा एवं 11 के.व्ही. खेडापति फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 9 मार्च को उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के. व्ही. नीलगर चौराहा एवं 11 के.व्ही. खेड़ापति फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक गोविन्द नगर, तलैया मोहल्ला, नीलगर चौराहा, दीनदयाल पुरम, अहीरपुरा, राजपुरा रोड, छोटा लुहारपुरा, गणेश गली, गुलम्बर, तारकेश्वरी कॉलोनी, बडा बाजार, मानक चौक, बजरिया मोह. कटरा मोहल्ला, गोविन्द नगर, तलैया मोहल्ला, दीनदयाल पुरम, छोटा लुहारपुरा, तुलसी नगर आदि से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।   समाचार क्रमांक 27/2026       ---00---

कृषि उद्यमिता से ग्रामीण महिलाएं बनें आत्मनिर्भर

कृषि उद्यमिता से ग्रामीण महिलाएं बनें आत्मनिर्भर कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड।  शिवपुरी, 8 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी द्वारा जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए कृषि उद्यमिता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल महिलाओं के अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को भी कृषि एवं ग्रामीण उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. सुरुचि सोनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जागरूक किया। उन्होंने कृषि, प्रसंस्करण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव ने जिले की उन सफल महिलाओं की चर्चा की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 6 मार्च 2026/ 33 के. व्ही. फतेहपुर फीडर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही न्यू बस स्टेन्ड, मनियर एवं फतेहपुर फीडर तथा 33 के.व्ही. खरेह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 7 मार्च को उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही मनियर एवं फतेहपुर फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टेन्ड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. खरैह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरेह, देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र मढीखेडा एवं पड़ोरा से जुड़े समस...

शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंच कर ब्राह्मण समाज ने मनाई अनराव की होली

शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंच कर ब्राह्मण समाज ने मनाई अनराव की होली कोबरा बकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी। परशुराम कल्याण बोर्ड जिला इकाई शिवपुरी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के पदाधिकारियों ने 04 मार्च बुधवार होली के अवसर पर शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर  अनराव की होली मनाई और शोक सम्बेदनायें व्यक्त की ।     परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी पंडित श्री निवास उपाध्याय एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला शिवपुरी के जिला उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा ने संयुक्त रूप से वताया कि ब्राह्मण महासभा सनातन के पदाधिकारी शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे जिनमें पंडित हजारी प्रसाद दीक्षित डॉक्टर धर्मेंद्र दीक्षित गायत्री कॉलोनी,, नरेंद्र अशोक पाराशर गायत्री कॉलोनी हरिवंश कन्हौआ , ओम प्रकाश शर्मा , विवेकानंद कॉलोनी, गोकुल दुबे संतुष्टि दीपक गोपाल पाराशर  दर्पण कॉलोनी  , राकेश समाधिया राज समाधिया अंकुर समाधिया, पटेल नगर, विजय पाठक, ह्रदेश शर्मा नरेंद्र नगर, भगवत शर्मा विपिन शर्मा संजय, राजीव बेचैन , बुद्धाराम दांतरे अशोक विहा...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 1 मार्च 2026/ आवश्यक कार्य किये जाने के कारण 11 के. व्ही झांसी तिराहा फीडर पर 02 मार्च को प्रातः 06 बजे से प्रातः 11 बजे तक विजय पुरम, कृष्ण पुरम, महावीर नगर, महल कालोनी, शंकर कालोनी, खेडापति कालोनी, लुहारपुरा, वीरसावरकर कालोनी इत्यादि से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 23 फरवरी 2026/ आर.डी.एस.एस. का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर पर 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बडौदी गॉव इन्डस्ट्रियल एरिया बडोदी एवं बडा गाँव से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 21 फरवरी 2026/ 33/11 के.व्ही. वाणगंगा उपकेन्द्र पर मेंटीनेंस कार्य किये जाने के कारण संबंधित 11 के.व्ही. फीडरों तथा 33 के.व्ही.फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.न्यू बस स्टेण्ड, फतेहपुर एवं मनियर फीडर पर 22 फरवरी को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त फीडरों में 11 केव्ही. विष्णु मंदिर, 11 केव्ही. टी.व्ही.टॉवर, 11 केव्ही. आर. के. पुरम, 11 केव्ही. चिलोद, 11 केव्ही. सिटी फीडर, 11 केव्ही. सौनचिरैया फीडर एवं 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर के बंद रहने से सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक फक्कड कॉलोनी, विष्णु मंदिर, सिददेश्वर मंदिर, टी.व्ही. टॉवर रोड, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, मोहिनी सागर, आरकेपुरम, नूरानी मस्जिद, झीगुरा, सहीसपुरा. घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, छत्री के पास, माधव चौक, ठंडी सडक, करोंदी कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, सोनचिरैया होटल के आसपास का क्षेत्र, द्वारिकापुरी कॉलोनी, ग्वालियर वायपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार उक्‍त 11 के.व्ही.न्यू बस स्टेण्ड, फतेहपुर एवं...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी, 20 फरवरी 2026/ आर.डी.एस.एस. का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही. बडागाँव फीडर पर 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक बडौदी गॉव इन्डस्ट्रियल एरिया बडोदी एवं बडा गाँव से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के आगमन की तैयारी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अग्रवाल समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम

शिवपुरी: महाशिवरात्रि से पूर्व अग्रवाल समाज ने रचाया शिव-पार्वती का विवाह उत्सव, हल्दी-मेहंदी की रही धूम। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के आगमन की तैयारी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अग्रवाल समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय अवन्तिका रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में हल्दी और मेहंदी की रस्में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गईं। ​कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: ​अग्रवाल समाज की सदस्य श्रीमती रेनू सिंघल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ना है। ​पारंपरिक रस्में: शिव-पार्वती के विवाह की तर्ज पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और हल्दी-मेहंदी की रस्में पूरी कीं। ​विभिन्न प्रतियोगिताएं: कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक और प्रेरणादायक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें: ​'हल्दी-मेहंदी: महादेव की जय-जयकार' ​'वरमाला पहनाएं हम सब' ​निशानेबाजी (शक्ति का प्र...