Skip to main content

कलेक्टर श्री वर्मा ने अभिभावकों को लिखा खुला खत*बाल विवाह न करें और न करने दें- कलेक्टर


कलेक्टर श्री वर्मा ने अभिभावकों को लिखा खुला खत*
बाल विवाह न करें और न करने दें- कलेक्टर 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रगति, खुशहाली और समृद्ध भविष्य के लिए प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में पालन-पोषण होना अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित बचपन ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। बच्चों के प्रति उपेक्षा, हिंसा, यौन शोषण, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके विकास और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा है कि परिवार और समाज बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रत्येक बच्चे को भेदभाव, शोषण, उपेक्षा और हिंसा से मुक्त वातावरण में आगे बढ़ने का अधिकार है। बच्चों के सर्वाेत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए उनके साथ संवेदनशील, मैत्रीपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने विशेष रूप से बाल विवाह को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि यह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य के अधिकारों का हनन करता है। बाल विवाह कानूनन दंडनीय अपराध है, फिर भी सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता की कमी के कारण यह चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य वर्ष 2030 तक देश को बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान का सक्रिय भागीदार बने।

कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे स्वयं बाल विवाह न करें और न ही अपने आसपास होने दें। यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस एवं जिला प्रशासन को सूचित करें। आपका एक कदम किसी बच्चे के जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य प्रदान कर सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिलेवासियों के सहयोग, जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
*सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क करें*
पुलिस- 112
चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098
महिला हेल्पलाइन- 181
जिला कंट्रोल रूम- 07492356963


Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...