पिछोर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं विद्युत सुविधाओं को मिली नई सौगातकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अछरौनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं चमरौआ विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण।
पिछोर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं विद्युत सुविधाओं को मिली नई सौगात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अछरौनी आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं चमरौआ विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण। पिछोर(शिवपुरी)। 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अछरौनी में निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा चमरौआ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। अछरौनी में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए चमरौआ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे ...