स्वामित्व योजना: शिवपुरी में ई-केवाईसी और पंजीयन कार्य में आई तेजी; कलेक्टर श्री वर्मा के समस्त राजस्व अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश। कोबरा ब्रेकिंग 👉 न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड राजस्व अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, *शिवपुरी, 18 अक्टूबर 2026/* राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में "स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख एवं पंजीयन अभियान" के अंतर्गत मैदानी स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा हैं। गत दिवस कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने भी बदरवास तहसील कार्यालय पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने समस्त एसडीम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त एसडीएम को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। *कलेक्टर श्री वर्मा ने बदरवास तहसील कार्यालय का लिया जायजा* ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी आवासीय भूमि व परिसंपत्तियों का विधिक मालिकाना हक दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया।कलेक्टर श्री वर्मा ने गत दिवस तहसील बदरवास कार्यालय का न...
शिवपुरी शहर के कई क्षेत्रों में 👉 बंद रहेगा विद्युत प्रदाय। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ आशीष गौड शिवपुरी, 17 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा शहरी क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। उक्त कार्य सावधानीपूर्वक किए जाने हेतु 18 अक्टूबर 2026 को संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। 18 अक्टूबर को समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही.डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.हॉस्पीटल फीडर तथा 11 के.व्ही.कोर्ट फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जिसमें नबाव साहब रोड़, कोर्ट रोड़, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना एवं कलेक्टर आवासीय बंगला, कलेक्ट्रेट रोड के आसपास एवं तहसील के आसपास का क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा मुकेश गौड़ 6261010963,9755691938