कोलारस में पारंपरिक कलाओं के दो दिवसीय ‘लोकोत्सव’ का होगा भव्य आयोजन; 15 और 16 नवंबर को सजेगी लोक संस्कृति की महफिल।
कोलारस में पारंपरिक कलाओं के दो दिवसीय ‘लोकोत्सव’ का होगा भव्य आयोजन; 15 और 16 नवंबर को सजेगी लोक संस्कृति की महफिल।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़
लागुरिया गायन, लहंगी नृत्य, भक्तिमती शबरी व श्रीहनुमान लीला-नाट्य और बुंदेली गायन जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बिखेरेंगी कला की छटा*
शिवपुरी, 14 नवम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के आयोजन और जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से कोलारस नगर में पारंपरिक लोक कलाओं और संस्कृति के संरक्षण व प्रोत्साहन के लिए दो दिवसीय लोकोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय मैदान, कोलारस में 15 एवं 16 नवंबर 2026 को प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से यह सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न अंचलों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और विरासत को आम जनमानस तक पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से इस दो दिवसीय लोकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में प्रदेश और आसपास के जिलों से पधारने वाले प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुत्यों के माध्यम से लोक जीवन, आस्था और पौराणिक प्रसंगों को मंच पर जीवंत करेंगे। कार्यक्रम में सभी कला प्रेमियों और नगरवासियों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।
*प्रथम दिवस (15 नवंबर 2026) के सांस्कृतिक कार्यक्रम*
लोकोत्सव के पहले दिन यानी 15 नवंबर को सायं 6.30 बजे से पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शुरू होगी। इस दिन मुख्य रूप से लांगुरिया गायन- ज्ञानसिंह शाक्य एवं साथी (भिण्ड) द्वारा, लहंगी नृत्य- रामलखन आदिवासी एवं साथी (श्योपुर) द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा भक्तिमती शबरी लीला-नाट्य जिसका पुनर्संयोजन गीतांजलि गिरवाल (ग्वालियर) द्वारा किया गया है।
द्वितीय दिवस (16 नवंबर 2026) के कार्यक्रम और आकर्षण
महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन यानी 16 नवंबर को भी पारंपरिक लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस दिन होने वाली प्रमुख प्रस्तुतियां बुंदेली गायन- राजीव रावत एवं साथी (निवाड़ी) द्वारा तथा श्रीहनुमान लीला-नाट्य जिसका पुनर्संयोजन श्री सतीश दवे (उज्जैन) द्वारा किया गया है।
Comments
Post a Comment