Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महाराष्ट्र

उद्धव ने महाराष्ट्र की जनता को किया संबोधित, कहा- हम खोखले पैकेज लेकर नहीं आएंगे

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में मई के अंत तक कोरोना के 1.15 लाख मामले का अनुमाल लगाया गया था और आज 33,786 कोरोना मरीज हैं. यह सभी के सहयोग से संभव हुआ है. साथ ही सीएम ने ईद की बधाई दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र की टीम ने अनुमान लगाया था कि मई के अतं तक महाराष्ट्र में कोरोना के 1.15 लाख मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन आज स्थिति ये है कि राज्य में अब तक 33,786 कोरोना मरीज हैं. उन्होंने कहा, कोरोना के अब तक 47,190 केस रिपोर्ट हुए, जिनमें से 13,000 मरीज ठीक हो चुके हैं. सीएम ने कहा, आप सभी के सहयोग से ये संभव हुआ है. मैं आपको घर के अंदर रहने और बाहर नहीं जाने के लिए कहता हूं, तो कई बार खुद को तानाशाह महसूस करता हूं. सीएम उद्धव ने कहा, महामारी की चपेट में आने वाले अब तक 1577 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं एक 90 साल की महिला ने कोरोना को मात दी. आगे का परिदृश्य चिंताजनक होने वाला है. संक्रमितों की संख्या कई गुणा बढ़ने की आशंका है.

*मध्य-प्रदेश लौट रहे 14 मजदूरों की ट्रेन हादसे में मौत*

महाराष्ट्र में हादसा / औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 14 मजदूरों की मौत, मध्य प्रदेश लौट रहे थे, थककर पटरी पर ही सो गए थे। करमाड पुलिस ने बताया कि मजदूर जालना से भुसावल जा रहे थे। वहीं से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। उन्हें मध्य प्रदेश जाना था। मजदूर रेलवे ट्रैक के बगल में ही चल रहे थे। थक गए तो पटरी पर ही सो गए। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे वे ट्रेन की चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया है : दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।

*औरंगाबाद रेल हादसा अपडेट, मृतक परिजनों को मिलेंगे पांच लाख*

महाराष्ट्र के औरंगाबाद की दुखद घटना में मारे गए श्रमिक मध्यप्रदेश के उमरिया और शहडोल जिले के हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज ने महाराष्ट्र के सी एम से बात कर प्रभावितों को राहत देने का ऐलान किया है. "उसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ़ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पाँच लाख दिए जाएँगे, और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी।  मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूँ, जो वहाँ पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर सम्भव मदद करेगी।" *मुख्यमंत्री शिवराज*

महाराष्ट्र से यूपी के बस्ती जिले में लौटे 7 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव

देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 37336 पहुंच चुकी है. जबकि कोरोना की चपेट में आकर 1218 लोगों की मौतें हो चुकी है. राज्यों की बात करें तो कोरोना संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र नंबर एक पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात में सबसे ज्यादा मरीज हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात में मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जिसने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना (Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है. हालांकि, इस बार ग्रीन जोन के अलावा रेड और ऑरेंज जोन में कुछ शर्तों के साथ रियायतें भी दी गई हैं. कोरोना से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें.