पीएम जनमन अहेरा ग्राम में उजाला फैला, 138 परिवारों को मिली बिजली की सौगातराष्ट्रीय स्तर पर पीव्हीटीजी योजना में समय पर कार्य पूर्ण किये जाने पर जिले को मिला प्रथम स्थान
कोबरा बकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। पीएम जनमन अहेरा ग्राम में उजाला फैला, 138 परिवारों को मिली बिजली की सौगात राष्ट्रीय स्तर पर पीव्हीटीजी योजना में समय पर कार्य पूर्ण किये जाने पर जिले को मिला प्रथम स्थान शिवपुरी, 05 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत शिवपुरी जिले का अहेरा ग्राम अब पूर्ण रूप से विद्युतीकृत हो चुका है। आजादी के बाद से बिजली से वंचित इस ग्राम में अब हर घर रोशन हो गया है, जिससे निवासियों के जीवन में नई उम्मीद जगी है। ग्राम अहेरा में 138 परिवार निवासरत हैं, जिन्हें मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पूर्ण विद्युतीकरण प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके घरों में बिजली की चमक से जीवन आसान हो गया है। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 15.45 किलोमीटर 11 के.वी. हाई टेंशन लाइन तथा 3.78 किलोमीटर एल.टी. लाइन बिछाई गई है। 09 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए तथा तथा 1 करोड़ 19 लाख 81 हजार 443 रूपए का व्यय कर वहां निवासरत...