विभाग के अधिकारी की कोरोना से मौत पत्नी भी कोरोना से हैं संक्रमित डॉक्टरों ने संसाधनों की मांग की पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर की कोरोना से मौत हो गई है. कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. डॉ बिप्लब कांति दासगुप्ता कोरोना से संक्रमित होने के बाद कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, कल रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी हालत बिगड़ती ही चली गई. रिपोर्ट के मुताबिक ये पश्चिम बंगाल में चिकित्सा बिरादरी से पहली मौत है. डॉ बिप्लब कांति दासगुप्ता की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव हैं. उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के संगठन वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने कहा है कि कोराना से इलाज के लिए राज्य में संसाधनों की कमी है. डॉक्टरों के फोरम ने कहा है कि राज्य के सभी स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना टेस्टिंग की जाए. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट की व्यवस्था की जाए. डॉक्टरों ने कहा है कि कोरोना से इलाज में आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का सख्ती से...
मुकेश गौड - प्रधान संपादक