Skip to main content

बंगाल में स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा कोरोना, वायरस से सीनियर अधिकारी की मौत

  •  विभाग के अधिकारी की कोरोना से मौत
  • पत्नी भी कोरोना से हैं संक्रमित
  • डॉक्टरों ने संसाधनों की मांग की

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर की कोरोना से मौत हो गई है. कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. डॉ बिप्लब कांति दासगुप्ता कोरोना से संक्रमित होने के बाद कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, कल रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी हालत बिगड़ती ही चली गई.

रिपोर्ट के मुताबिक ये पश्चिम बंगाल में चिकित्सा बिरादरी से पहली मौत है. डॉ बिप्लब कांति दासगुप्ता की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव हैं. उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के संगठन वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने कहा है कि कोराना से इलाज के लिए राज्य में संसाधनों की कमी है. डॉक्टरों के फोरम ने कहा है कि राज्य के सभी स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना टेस्टिंग की जाए. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट की व्यवस्था की जाए. डॉक्टरों ने कहा है कि कोरोना से इलाज में आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

डॉक्टरों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वैसे स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार रोजाना एक अलग से बुलेटन जारी करे जिनका अभी कोरोना से इलाज चल रहा है और जो क्वारनटीन किए गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।