Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

रोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की शुरू।28.46 लाख रुपए की बैंक गारंटी भी राजसात की जाएगी।

रोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की शुरू। 28.46 लाख रुपए की बैंक गारंटी भी राजसात की जाएगी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़   शिवपुरी 31 जुलाई 2026/  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एक फर्म के विरुद्ध कार्यवाही की है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पुष्कल प्रताप ने बताया कि शिवपुरी-झांसी फोरलेन NH-3 का पुराना शहरी भाग जिसकी लंबाई 2.40 कि.मी. है, इसके सुधार कार्य हेतु एजेंसी मेसर्स पीताम्बरा आइडियल कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. ग्वालियर के साथ अनुबंध किया गया था। ठेकेदार को निर्देश दिए जाने के बावजूद एजेंसी द्वारा कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शिवपुरी द्वारा संबंधित फर्म की 28.46 लाख रुपये की बैंक गारंटी को राजसात कर राशि विभाग के नाम डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भेजने हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ठाठीपुर, ग्वालियर को पत्र ...
रोड निर्माण कार्य में लापरवाही पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की शुरू। 28.46 लाख रुपए की बैंक गारंटी भी राजसात की जाएगी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़। शिवपुरी, 31 जुलाई 2026/  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर एक फर्म के विरुद्ध कार्यवाही की है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पुष्कल प्रताप ने बताया कि शिवपुरी-झांसी फोरलेन NH-3 का पुराना शहरी भाग जिसकी लंबाई 2.40 कि.मी. है, इसके सुधार कार्य हेतु एजेंसी मेसर्स पीताम्बरा आइडियल कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. ग्वालियर के साथ अनुबंध किया गया था। ठेकेदार को निर्देश दिए जाने के बावजूद एजेंसी द्वारा कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शिवपुरी द्वारा संबंधित फर्म की 28.46 लाख रुपये की बैंक गारंटी को राजसात कर राशि विभाग के नाम डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भेजने हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ठाठीपुर, ग्वालियर को पत्र लिखा...

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित*विभागों को स्पष्ट निर्देश।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित* विभागों को स्पष्ट निर्देश। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ । मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी 31 जुलाई 2026/ अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री शुक्ला ने समय सीमा के भीतर फील्ड टीम गठित करने के निर्देश आरटीओ को दिए हैं। इसके साथ ही 'जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स' गठित करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।   बैठक में यातायात प्रभारी, पुलिस एवं आरटीओ को संयुक्त रूप से गश्ती वाहनों के जरिए हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अनियंत्रित खड़े रहने वाले ट्रकों व भारी वाहनों पर ई-चालान एवं सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एनएच पर प्रत्येक 75 किलोमीटर में 'ले-बाय' ...

किसानो को विद्युत पंप कनेक्शन मांत्र ₹5 में

किसान कल्याण योजना वर्ष 2026 किसानों को कृषि पप कनेक्शन ₹5में।

संत रविदास भक्तिकाल के महान संत एवं समाज सुधारक थे -- भार्गव

संत रविदास भक्तिकाल के महान संत एवं समाज सुधारक थे -- भार्गव  कोबरा बेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड  कोलारस - नगर पंचायत क्षेत्र के सदर वजार हीरालाल कोली के प्रतिष्ठान पर संत रविदास जंयती मनाई गई । सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ओ० पी० भार्गव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुआराम्भ किया सभी भाजपा के कार्यकत्ताओं ने वारी वारी संत रविदास जी के छाया चित्र पर  पुष्प अर्पित किए । पुष्प अर्पित करने वालों में भाजपा के कोली समाज के युवा अध्यक्ष हीरालाल कोली ' नगर पार्षद एल्डरमेन जसमंतपाल ' पंकज अग्रवाल भाजपा जिला मिडिया सदस्य प्रवीन कटारे ' ग्रीस कोली प्रताप कोली मोहित भार्गव , प्रमोद कोली जिला अध्यक्ष गोपाल कोली  गोविन्द , राजू व्यास सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे ।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं, 31 जुलाई अंतिम तिथि। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा जिले के समस्त कृषकों से अपील की गई है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करा लें। योजना के अंतर्गत फसल बीमा प्रस्ताव स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। इसके उपरांत किसी भी श्रेणी के कृषकों के बीमा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार एवं राज्य शासन की एक प्रमुख जोखिम प्रबंधन योजना है, जिसके माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों, सूखा, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात, भूस्खलन, आकाशीय बिजली तथा अधिसूचित स्थानीय आपदाओं से फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में पात्र कृषकों को योजना के प्रावधानों के अनुसार वित्तीय संरक्...

सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आज

सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आज* ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ चेहल्लुम पर्व 4 अगस्त को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की दृष्टि से सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक 30 जुलाई को अपराह्न 3.15 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक में संबंधित अधिकारीगण एवं समिति सदस्यों को नियत समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है

नशे से 👉दूरी है जरूरी 2.0‘‘- आज होगा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन।

‘नशे से 👉दूरी है जरूरी 2.0‘‘- आज होगा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। मुकेश गौड़  सुबह 6 बजे से होगी दौड़, पुरुष और महिला वर्ग में विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार* शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ पुलिस प्रशासन शिवपुरी द्वारा ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत 30 जुलाई को प्रातः 6 बजे से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर शिवपुरी सराफा एसोसिएशन के सौजन्य से पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान पर 5,500 रुपए एवं शील्ड, द्वितीय स्थान पर 3,300 रुपए एवं शील्ड तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर  2,200 रुपए एवं शील्ड दी जाएगी। *मिनी मैराथन दौड़ का रूट* ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली मिनी मैराथन दौड़ पॉलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर तात्या टोपे स्मारक, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, व्हीआईपी रोड, गांधी कॉलोनी, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, रोटरी...

कलेक्टर श्री वर्मा ने अभिभावकों को लिखा खुला खत*बाल विवाह न करें और न करने दें- कलेक्टर

कलेक्टर श्री वर्मा ने अभिभावकों को लिखा खुला खत* बाल विवाह न करें और न करने दें- कलेक्टर  कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जिले के समस्त अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जिले की प्रगति, खुशहाली और समृद्ध भविष्य के लिए प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में पालन-पोषण होना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित बचपन ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। बच्चों के प्रति उपेक्षा, हिंसा, यौन शोषण, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके विकास और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा है कि परिवार और समाज बच्...

जिले में अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 908.79 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 298.80 मि.मी., बैराड़ में 135 मि.मी., पोहरी में 260 मि.मी., नरवर में 317 मि.मी., करैरा में 339.40 मि.मी., पिछोर में 234 मि.मी., कोलारस में 293 मि.मी., बदरवास में 263.80 मि.मी. तथा खनियाधाना में 193.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

शिवपुरी साइंस कॉलेज सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा*

पद्मश्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर 26 जुलाई को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी साइंस कॉलेज  सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा* शिवपुरी, 25 जुलाई 2026/ पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री मोहन नागर 26 जुलाई को अल्प प्रवास पर शिवपुरी आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रातः 11.30 बजे साइंस कॉलेज शिवपुरी सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता एवं ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। बैठक में श्री नागर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज सहभागिता, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीए...

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी।

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की दी गई जानकारी। कोबरा बकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़  शिवपुरी, 20 जुलाई 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने की। शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति (यूटीआरसी) योजना, जेल अपील, जेल लीगल एड क्लीनिक तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। उन्हें बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुंच मिल सके। इस अवसर पर श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने सर्किल जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बं...

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा शिवपुरी, 17 जुलाई 2026/ 33 के.व्ही चंदौरिया, लुकवासा फीडर, फूड पार्क-1 एवं फूड पार्क-2 फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 18 जुलाई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही चंदौरिया, लुकवासा फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार फूड पार्क-1 एवं फूड पार्क-2 फीडर के बंद रहने से👉 प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।    

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा* ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा मुकेश गौड़  शिवपुरी, 16 जुलाई 2026/ 33 के.व्ही खरैह फीडर एवं 11 के.व्ही.भेड फार्म फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 17 जुलाई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेंद्र खरैह देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभात रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही.भेड फार्म फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक माधव नगर, गणेश कालोनी, नबाव सहाव रोड, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 

पोहरी में दस्तक अभियान की शुरुआत, 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

पोहरी में दस्तक अभियान की शुरुआत, 31 अगस्त तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम कोबरा बेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड  बीएमओ ने किया शुभारंभ, बच्चों को ओआरएस, जिंक और आयरन सिरप वितरित किए जाएंगे* शिवपुरी, 14 जुलाई 2026/ जिले में बच्चों को मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दस्तक अभियान की शुरुआत 14 जुलाई से की गई है। यह अभियान 31 अगस्त 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में विकासखंड पोहरी के ग्राम चकराना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का अमला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। *घर-घर पहुंचकर बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच* बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। साथ ही बच्चों को ओआरएस के पैकेट, जिंक की गोलियां तथा 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयरन सिरप उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ...