जिले में अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी, 29 जुलाई 2026/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2026 से अभी तक 259.39 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 908.79 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1585.86 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 298.80 मि.मी., बैराड़ में 135 मि.मी., पोहरी में 260 मि.मी., नरवर में 317 मि.मी., करैरा में 339.40 मि.मी., पिछोर में 234 मि.मी., कोलारस में 293 मि.मी., बदरवास में 263.80 मि.मी. तथा खनियाधाना में 193.50 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Comments
Post a Comment