Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भोपाल

भोपाल की जागृति बनी महिला वर्ग की टॉपर, अब समाज में बड़े बदलाव के लक्ष्य के साथ लोक सेवा

UPSC Result: भोपाल  समाज में उल्लेखनीय बदलाव लाने की इच्छा एक इंजीनियर को लोक सेवा के क्षेत्र में न सिर्फ ले आती है बल्कि देशभर में गौरवान्वित भी करती है। हम बात कर रहे हैं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान हासिल करने वाली भोपाल की जागृति अवस्थी की। जागृति बताती हैं कि उन्होंने निश्चय किया कि वे इंजीनियरिंग छोड़कर एकाग्रता के साथ इस परीक्षा की तैयारी करेंगी। वे म‍हिला वर्ग की टापर बनी हैं। जागृति का मानना है कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समाज को लेकर कुछ उल्लेखनीय कार्य करना मुमकिन नहीं था, इसलिए लोक सेवा की राह का चयन किया। उनका कहना है कि वे समाज में कुछ ऐसा परिवर्तन लाना चाहती हैं जिससे तीस-चालीस साल बाद जब भी वे किसी मुकाम पर पहुंचें तो लोग कहें कि उन्होंने समाज में बड़ा बदलाव किया। भोपाल के शिवाजी नगर में रहने वालीं, होम्योपैथिक डाक्टर की बेटी जागृति 2017 में मैनिट से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) में सेवाएं देने लगी थीं। दो साल तक काम करने के बाद भी उन्हें इंजीनियरिंग रास नहीं आई। जून 2019 मे...

मध्‍य प्रदेश में पंचायतों से पहले नगरीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा समय-सीमा में पूरी करें नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी। समीक्षा बैठक में दिये निर्देश। भोपाल । नगरीय निकाय आम निर्वाचन की तैयारी समय-सीमा में पूरी करें। निर्वाचन से संबंधित जो कार्यवाही शेष है, उसकी सूची बनायें और प्रत्येक कार्य समय पर करें। तैयारी पूरी होते ही आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी आम निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिये। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और वैक्सीनेशन की स्थिति के मद्देनजर वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले से ही आम निर्वाचन बहुत लेट हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाये जायेंगे। सिंह ने प्रत्येक सेक्शन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नई अमिट स्याही क्रय करने के आदेश जल्द जारी करें। नगरीय निकायों में बनने वा...

MP BOARD 10वीं को जनरल प्रमोशन, 12वीं का फैसला सुरक्षित....

🌍 कोबरा न्यूज 🌍 पत्रकार मुकेश गौड़ — प्रधान संपादक...✍🏻 भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 10वीं हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। सभी विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। आज से पहले तक इस प्रक्रिया को जनरल प्रमोशन कहते थे परंतु इस बार इसे कोई नया नाम दिया जाएगा क्योंकि विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के नाम पर पास किया जायेगा।  जैसा कि कोबरा न्यूज  ने 14 अप्रैल 2021 को बता दिया था (MP BOARD 10वीं को जनरल प्रमोशन मिलेगा! क्योंकि मुख्यमंत्री परीक्षा नहीं चाहते) वही सब कुछ होने वाला है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार का बयान आ गया है। श्री परमार ने मीडिया के सामने वही लाइन दोहराई है, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से कही थी। ( परीक्षाएं करवाकर बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते।)  MP BOARD 12वीं परीक्षा का फैसला सुरक्षित  क्योंकि 12वीं हायर सेकेंडरी के बाद कॉलेज एडमिशन एवं कैरियर के सभी विकल्प ओपन होते हैं इसलिए परीक्षा का आयोजन होना अनिवार्य है। शिक्षा...

*नगरीय निकाय चुनाव चुनाव टल गए, आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक,*

*भोपाल।* मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव टल गए हैं। उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने नगरिया निकाय चुनाव के लिए की गई आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। ऐसी स्थिति में सोमवार को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी नहीं हो पाएगी। एक तरफ मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई थी, लेकिन दूसरी तरफ निकाय चुनावों के लिए हुई आरक्षण की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में चुनौती दी गयी थी। जिसमें लंबी बहस के बाद कोर्ट ने शासन और याचिकाकर्ता के तर्क सुनने के बाद निकाय की आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। *नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण में रोटेशन पद्धति का पालन नहीं हुआ* हाईकोर्ट में 10 दिसंबर 2020 निकाय चुनाव के लिए की गई आरक्षण की व्यवस्था को ये कहते हुए चुनौती दी गई थी कि इसमें अध्यक्ष पद का आरक्षण करने में रोटेशन पद्धति का पालन नहीं किया गया। याचिका में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए आरक्षण को निरस्त करने की मांग की गई थी।  याचिकाकर्ता मानवर्धन सिंह तोमर का कहना था कि अधिकांश नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष पद लंबे समय से...

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया फिर शुरू, कार्यक्रम जारी ।

भोपाल। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि.स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिये एक जनवरी 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को होगा।  एक जनवरी 2020 की स्थिति में वार्डवार फोटो मतदाता सूची पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया 3 चरणों में संपन्न की जायेगी। प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल वेरीफिकेशन और अपडेशन। कंट्रोल टेबल में संशोधन होने पर मतदाताओं को संबंधित संशोधित क्षेत्रों में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जायेगी। द्वितीय चरण में विधानसभा की मतदाता सूची में बढ़े हुए मतदाता को संबंधित नगरपालिका वार्ड में जोड़ा जायेगा। विलोपित मतदाता को जोड़ा जायेगा और संशोधित मदाताओं की जानकारी को एकीकृत कर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। तृतीय चरण में दावे आपत्ति प्राप्त कर उनका निराकरण किया जायेगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।  रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की...

आईएएस अफसरों की डीपीसी टली*

*आईएएस अफसरों की डीपीसी टली* भोपाल। आज होने वाली 1997 बेच के अधिकारियों की डीपीसी की बैठक टल गई। इसमे चार आईएएस अधिकारी पीएस बनेंगे। इनमे मनीष सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह और गुलशन बामरा शामिल है।

लव जिहाद पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग...

भोपाल ब्रेकिंग लव जिहाद पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग... लव जिहाद के मामले में सरकार कठोर कानून ला रही है... लव लव जेहाद को प्रोत्साहित करने वालों पर भी होनी चाहिए कार्यवाही... जिन का ट्रैक रिकॉर्ड है लव जिहाद में उन पर भी हो कार्यवाही.... लव जिहाद एक ऐसा विषय है जो कुरीति को दे रहा है बढ़ावा.... यह मुद्दा आगे आने वाली पीढ़ी को बिगड़ता है.... कांग्रेस द्वारा सुशासन दिवस को कुशासन कहने पर बोले.... जो कांग्रेस ने नहीं किया वह अटल जी की सरकार ने किया... कुशासन को कमलनाथ की सरकार ने स्थापित किया... मध्य प्रदेश की जनता तब शर्मसार हुई जब कमलनाथ के ओएसडी के घर खुद आयकर के छापे पड़े... नगरी निकाय चुनाव को लेकर विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर कसा तंज... हमेशा की तरह अगर चुनाव में भी कांग्रेस सरकार की लुटिया डूबेगी... देश में कांग्रेस हो चुकी है खत्म अब नगर मैं भी होगी खत्म... कांग्रेस नेता दलाली और चंदा लेने का रहेगा... पूर्व मंत्री के विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मांगने पर बोले मंत्री... पीसी शर्मा किस कैपेसिटी में मांग रहे हैं उपाध्यक्ष का पद... परंपरा तो कांग्रेस ने ही तोड़ी थी...

मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से खुलेंगे शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय

भोपाल।  मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से खुलेंगे शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय तीन चरणों में खुलेंगे कॉलेज  एक जनवरी से कुछ विभागों को खोला जायगा, 10 जनवरी से 50 प्रतिशत विभाग पूरी तरह खुल जाएंगे. 20 जनवरी से पूरी क्षमता के साथ लगेंगी कक्षाएं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा संक्रमण को देखते हुए तीन चरणों में शुरू की जाएंगी कक्षाएं. कॉलेजों में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम 50 बच्चों पर एक प्राध्यापक होगा नियुक्त जो गार्जियन की तरह पढ़ाई सहित गाइड का काम भी करेंगे युजी पीजी की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षकों की टीम का किया गया है गठन  ई-पद्धति से होंगी परिक्षाएं

भोपाल। कैबिनेट के फैसले

भोपाल। कैबिनेट के फैसले मध्यप्रदेश में डीजल पेट्रोल के टैक्स पर लगने वाले उपकर को प्रदेश सरकार ने किया खत्म कैबिनेट में सरकार ने मिलावट पर लिए बड़े फैसले- मिलावटखोरों पर सख्त हुई सरकार, 3 साल की सजा के प्रावधान को आजीवन कारावास में बदला एक्सपायरी डेट की दवा बेचने पर होगी 5 साल की सजा इंटरपोल से नकली कोरोना वैक्सीन का मिला सरकार को इनपुट ग्वालियर में हो चुकी है नकली प्लाज्मा बेचने की घटना धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, कई मंत्रियों ने विधेयक पर दिए सुझाव, 26 दिसंबर की कैबिनेट में होगी धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर चर्चा गौण खनिज अधिनियम 1996 में संशोधन को मंजूरी- 31 गौण खनिज को किया गया शामिल, ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा पट्टा पत्थर से रेत बनाने का काम भी अधिनियम में शामिल पट्टाधारी गौण खदानों में 75%, लोग मध्यप्रदेश के होंगे फार्मेसिस्ट का पद, मेल नर्स, जेल विभाग के लिए मंजूर हुआ भोज, एस एन शुक्ल ओर अम्बेडकर विश्वविद्यालय में प्रति कुलपतियों की नियुक्ति की मिली मंजूरी दमोह में एकलव्य विश्वविद्यालय, अरविंदो विश्वविद्यालय इंदौर, महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर को, खोलने की मिली मंजूरी पीएम कृ...

पेट्रोल डीजल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला...

आज रात 12 बजे से पेट्रोल और डीजल के दाम हो सकते है कम.. पेट्रोल 4 रुपए ओर डीजल 1:50 रुपये हो सकता है सस्ता.. पेट्रोल डीज़ल पर लगाने वाला उपकर किया खत्म..

💥 विद्यार्थी एवं शिक्षक ध्यान दें 💥

अभिवादन, समस्त अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्यों से अनुरोध है कि क्षेत्राधिकार के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित करने का कष्ट करें कि स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के समस्त आवेदकों के प्रवेश शुल्क ऑनलाइन पद्धति से जमा करने की सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है । एम एम जे के वाइ और एम एम वाई के आवेदकों के लिए भी पात्रता अनुसार निशुल्क प्रवेश का प्रावधान है । आवेदकों को महाविद्यालय में उपस्थित होकर शुल्क जमा करने के लिए लिंक इनीशिएट कराने की आवश्यकता नहीं है । इस आशय का प्रचार प्रसार करने के लिए स्थानीय समाचार पत्रों में संलग्न प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवेदकों को अवगत कराने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करेंगे । सादर ।

अफसरों की पोस्टिंग में भी सिंधिया की रूचि उपचुनाव वाले जिलों में चाहते है अपने अफ़सर

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों नियुक्ति में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का हस्तक्षेप साफ नज़र आने लगा है, खबर है कि सिंधिया ने प्रदेश में करीब सोलह कलेक्टरों के तबादलों की सूची मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को थमा दी हैं. मंत्रिमण्डल  में मनमाफिक संख्या और विभाग हासिल करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का पहला लक्ष्य प्रदेश की अफसरशाही में अपना प्रभाव बढ़ाने और दिखाने का हैं. अभी तक सिंधिया परिवार की प्रशासनिक पकड़ ग्वालियर संभाग में देखने को मिलती थी. स्व: माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अक़्सर अपनी पसंद के अफसरों को इसी संभाग में तैनात करवाया, लेकिन अब सिंधिया ने अपनी रणनीति बदल ली है. उन्होंने न केवल उनके समर्थक मंत्रियों के विभागों में पूर्ण नियंत्रण रखने के संकेत दिए है बल्कि अन्य विभागों में भी अफसरों की पदस्थापना का बड़ा हिस्सा माँगा हैं. किसी ज़माने में सिंधिया के साथ रहे मध्यप्रदेश केडर के एक सेवानिवृत अधिकारी और उनके निज सचिव ने अफसरों की पदस्थापना सम्बंधित लम्बी-चौड़ी सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी हैं, इस सूची में 16 कलेक्टर के अलावा कुछ संभा...

मध्यप्रदेश का बहुप्रतीक्षित मन्त्रिमण्डल विस्तार कल

भोपाल: मध्यप्रदेश का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार का मुहूर्त अब आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विस्तार कल यानी 2 जुलाई को होगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रिमंडल विस्तार में नामों की सूची को अंतिम रूप देकर हरी झंडी दे दी है। यह सूची लेकर पार्टी के उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे आज शाम भोपाल आ रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल आज शाम 4:30 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागृह में शपथ ले रही हैं। वे आज रात्रि विश्राम भोपाल में ही करेगी। इससे भी यह स्पष्ट माना जा रहा है कि वे कल मंत्रिमंडल विस्तार में आने वाले मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगी।

भोपाल में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा भी कोरोना पॉजिटिव, दिग्विजय से भी मिले थे

भोपाल के हुजूर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा की कोरोना रिपोर्ट पॉ‍जिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व विधायक के घर पहुंचे, उनके घर डागा हाउस में 10 हजार लोगों के लिए रोज खाना बन रहा था। यहां से भोपाल के कई क्षेत्रों में वितरित किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां काम कर रहे लोगों की टेस्टिंग कर रही है। डागा की पत्नी और बेटे ने भी अपने सैंपल दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक डागा हाल ही में दिग्विजय सिंह से भी मिले थे। सिंह के सहयोग से ही यहां रसोई चल हरी थी, फिलहाल रसोई को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे इलाके को सील करने की तैयारी की है। यहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच गृहमंत्री मिश्रा से मिलीं पथरिया विधायक रामबाई, कहा- क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता

भोपाल.  लॉकडाउन के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच दमोह के पथरिया विधायक रामबाई सिंह यहां गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके निवासी पहुंचीं। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाओं पर रामबाई ने कहा कि भाजपा की जो नीति है, उसके अनुसार उन्हें जो सही लगेगा वो करेंगे। मुझे अपने क्षेत्र का विकास करना है, क्षेत्र की जनता का विकास महत्वपूर्ण है। पहली प्राथमिकता यही है। आगे भाजपा की सोच है, उन्हें क्या करना है, क्या नहीं। उसमें हम कुछ नहीं बोल सकते हैं। जहां तक मंत्रीजी से मिलने की बात है तो हमारे क्षेत्र के मजदूर बाहरी प्रदेशों में फंसे हैं, उन्हें बुलाने के लिए मिले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 21 अप्रैल को पांच मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद कहा था कि लॉकडाउन खुलने के बाद वह मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। लॉकडाउन 3 मई को खुल रहा है। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने पर बाहर से समर्थन दे रही थीं रामबाई रामबाई ने पथरिया से बसपा विधायक चुनी गई थीं। दिसंबर 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनने के बाद बसपा की तरफ से वे बाहर से समर्थन दे रही थीं। हाल ही में उन्हें ...

सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला पांचवां राज्य बना, यहां 2137 कोरोना मरीज; इंदौर में एक्टिव वायरस के ज्यादा घातक होने का शक

भोपाल.  मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमितोंकी संख्या के हिसाब से देश मेंपांचवेनंबर पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र(8068), गुजरात(3301), दिल्ली(2968), राजस्थान(2185)के बाद सबसे ज्यादा 2137 संक्रमित मध्यप्रदेश मेंहैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार दोपहर3 बजे जारी बुलेटिन में इनकी संख्या 2090 ही है। रविवार को भी 56 नए मरीज मिले और 8 मरीजों की मौत हो गई। चिंता की बात ये है कि इंदौर में बाकी देश से ज्यादा घातक वायरस के एक्टिव होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान में फैले वायरसजैसा ही है। इंदौर के सैंपल जांच के लिए इंस्टीट्यूट ऑफवायरोलॉजी, पुणेभेजे गए हैं। यहां दूसरे प्रदेशों के संक्रमितों के सैम्पल से इंदौर के मरीजों के सैम्पल की तुलना की जाएगी। अगर इंदौर में वायरस का म्यूटेशन होता पाया गया तो यह चीन, अमरिका और यूरोपीय देशों के वायरस से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। आठ दिन बढ़ सकता है लॉकडाउन आगे हालात न बिगड़ें, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में लॉकडाउन को 8 दिन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ग्रीन जोन में केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के हिसाब से छूट द...

कांग्रेस नेता के भतीजे की कंपनी पर आबकारी विभाग का छापा

भोपाल  चल रहा था अवैध शराब का कारोबार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के भतीजे टिल्लू मिश्रा की कंपनी के ऑफिस पर आबकारी विभाग का छापा पड़ा है। इस दौरान कैलाश मिश्रा के भाई के मैनेजर बबलू मिश्र को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक कैलाश मिश्रा के भतीजे की कंपनी के आफिस से शराब बेची जा रही थी, राजधानी के बिलखिरिया के कवर्ड कैम्पस ईशान अपार्टमेंट से ये बेची जा रही थी। मंडीदीप से भोपाल लाकर लॉकडाउन में शराब ऊंचे दामों में बेची जा रही थी। ये कारोबार अरसे से चल रहा था और पिछले साल नवंबर में भी यहां के रहवासियों ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। बता दें कि लॉक डाउन में भी बिलखरिया थाना क्षेत्र के लगभग सभी ढाबों पर शराब बिक रही है।

भोपाल में 12 नए केस, 9 दिन की बच्ची, 11 साल का बच्चा निकला पॉजिटिव

भोपाल में शनिवार को मिली राहत के बाद रविवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की सबसे कम उम्र की 9 दिन की बच्ची कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली है। वहीं एक 11 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है| इसके अलावा स्लम एरिया सांई बाबा नगर के तीन लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। राजधानी भोपाल में अब तक 213 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं| भोपाल में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है| शनिवार को एक साथ 30 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। आईएएस अफसर पल्लवी जैन गोविल और हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी जे. विजयकुमार को भी अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्ध 193 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सुबह भोपाल से 1663 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

अगस्त के बाद हो सकते हैं 24 विधानसभा सीटों के उपचुनाव

भोपाल.  प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव अब अगस्त के बाद होने की संभावना है। जौरा और आगर मालवा विधानसभा सीट के उप चुनाव 21 जून तक कराए जाना था, लेकिन फिलहाल इन सीटों पर उप चुनाव कराए जाने के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी कोरोना महामारी से जनता के बचाव में लगे हैं। निर्वाचन अधिकारी को सामान्य स्थिति में चुनाव कराए जाने में दो महीने का समय लगता है। इसके अलावा अभी किसान रबी की फसलों की कटाई में व्यस्त है, जो मई तक चलेगी। इसलिए जनता भी चुनाव के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद 15 जून के बाद बरसात शरू हो जाएगी इसलिए सभी 24 विधानसभा के उप चुनाव अब अगस्त के बाद ही होंगे। इन्हीं के साथ जौरा और आगर मालवा विधानसभा सीट के चुनाव होना संभावित है। उल्लेखनीय है कि 22 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव 20 सितंबर तक कराया जाना है। अभी तक यह माना जा रहा था कि लाॅक डाउन खुलने के बाद चुनाव आयोग जहां विधानसभा में उप चुनाव कराए जाना है, वहां के रिटर्निंग आफिसर से चर्चा कर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। लेकिन मध्यप्रदेश में लाॅकडाउन 14 अप्रैल से भी आगे बढ़ाए जाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौह...

लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एस्मा लागू किया, शिवराज ने ट्वीट कर कहा- लोगों को किसी चीज की दिक्कत न हो, इसलिए निर्णय लिया

भोपाल.  कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर कोशिश कर रही है। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोचौकाने वालेफैसले लिए।पहला-पूरे प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। सरकार नेप्रदेश में एसेंशियल सर्विसेज़ मैनेजमेंट एक्ट (अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) तत्काल प्रभाव से लागू किया है। मुख्यमंत्री ने ये निर्णय केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद लिया है।दूसरे फैसले में सरकार ने भोपाल सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया को हटा दिया है। उनकी जगह सीहोर के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. डेहरिया को सीहोर भेजा गया है। करीब आठ दिन पहले भी डेहरिया का ट्रांसफर किया गया था। लेकिन, उसी दिन देर रात आदेश स्थगित कर दिया गया था।