Skip to main content

सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला पांचवां राज्य बना, यहां 2137 कोरोना मरीज; इंदौर में एक्टिव वायरस के ज्यादा घातक होने का शक


भोपाल. मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमितोंकी संख्या के हिसाब से देश मेंपांचवेनंबर पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र(8068), गुजरात(3301), दिल्ली(2968), राजस्थान(2185)के बाद सबसे ज्यादा 2137 संक्रमित मध्यप्रदेश मेंहैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार दोपहर3 बजे जारी बुलेटिन में इनकी संख्या 2090 ही है। रविवार को भी 56 नए मरीज मिले और 8 मरीजों की मौत हो गई।

चिंता की बात ये है कि इंदौर में बाकी देश से ज्यादा घातक वायरस के एक्टिव होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान में फैले वायरसजैसा ही है। इंदौर के सैंपल जांच के लिए इंस्टीट्यूट ऑफवायरोलॉजी, पुणेभेजे गए हैं। यहां दूसरे प्रदेशों के संक्रमितों के सैम्पल से इंदौर के मरीजों के सैम्पल की तुलना की जाएगी। अगर इंदौर में वायरस का म्यूटेशन होता पाया गया तो यह चीन, अमरिका और यूरोपीय देशों के वायरस से ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

आठ दिन बढ़ सकता है लॉकडाउन

आगे हालात न बिगड़ें, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में लॉकडाउन को 8 दिन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ग्रीन जोन में केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के हिसाब से छूट दी जाएगी।जहां 14 दिन में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला, उन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। माना जा रहा है कि रेड जोन वालेजिलों में जहां कोरोना से मौत नहीं हुई है या इक्का-दुक्का हुई है, वहां भी छूट दी जा सकती है।

10 से ज्यादा केस वाले जिले रेड जोन में

रेड जोन में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, धार, खंडवा, जबलपुर, रायसेन, होशंगाबाद, बड़वानी, देवास, मुरैना, विदिशा, रतलाम औरआगर-मालवा जिले हैं। 10 से कम पॉजिटिव केसवाले जिलेऑरेंज जोन में हैं। जहां कोई केस नहीं आया है, वे जिले ग्रीन जोन में हैं।

सम्मान में सोशल डिस्टेंस: भोपाल में सफाईकर्मियों का सम्मान करते स्थानीय लोग। इस दौरान उन्हें डंडे के सहारे माला पहनाई गई।

ई-पास लेकर राज्य लौट सकेंगे लोग, मजदूरों को सरकार लाएगी

प्रदेश के बाहर फंसे या प्रदेश में फंसे दूसरे राज्य के लोग ई-पास लेकर अपने वाहन से वापस आ या जा सकेंगे। इच्छुक लोग अपने आवेदन http://mapit.gov.in/covid-19 पर कर सकते हैं। ये सुविधा भोपाल, इंदौर औरउज्जैन में लागू नहीं होगी। कंटेनमेंट एरिया में भी आवाजाही पर रोक रहेगी। बाहर से मजदूरों को लाने के लिए भी आदेश जारी किया गया है। उनके आने की व्यवस्था परिवहन विभाग करेगा। उनके भोजन औरअन्य सुविधाओं की व्यवस्था कलेक्टर एसडीआरएफ फंड से करेंगे। इसी तरह प्रदेश में ही दूसरे जिलों में फंसे मजदूरों के लिए भी व्यवस्था की गई है। मजदूरों लाने वाली बसों में एक सीट पर एक ही व्यक्ति बैठेगा।
कोरोना अपडेट्स

  • रविवार को जबलपुर में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर यहां 68 संक्रमित हो गए हैं। 37 रिपोर्ट सिर्फ3 दिन में पॉजिटिव आई हैं। प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज भी जबलपुर में ही मिला था।
  • चिरायु अस्पताल से रविवार को 17 और एम्स से 4 मरीजों की इलाज के बाद छुट्‌टी हुई।शहर मेंअब तक 153 मरीज ठीकहो चुके हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया काजीपुरा निवासी 55 साल के व्यक्ति को दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद हमीदिया में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राजेश भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित थे।
  • इंदौर में कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके 16 मरीजों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। इनमें मनोरमागंज निवासी 24 साल की युवती भी थी। पॉजिटिव होते हुए भी युवती ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चा संक्रमित नहीं था।
  • मजदूरों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया। रात 8 बजे से गुजरात की बसें आना शुरू हुईं। वहां से अलग-अलग जगह से मजदूरों और उनके परिवारों को लाकर इन बसों ने पिटोल बॉर्डर पर छोड़ा। यहां से उनके जिलों तक छोड़ने के लिए 150 से ज्यादा बसों ओर जीपों की व्यवस्था की गई। रविवार को 44 गाड़ियों में 1490 लोगों को रवाना किया गया।
भोपाल में एक संक्रमित की मौत के बाद जहांगीराबाद स्थित कब्रिस्तान में परिवार के लोगों ने पीपीई किट पहनकर नमाज अदा की।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।