Skip to main content

मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगने हेतु ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सोपा।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने आज कलेक्ट शिवपुरी पहुंचकर ज्ञापन दिया उसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाल ही में वायरल हुए वीडियो वक्तव्य *दुश्मनी भी हो जाए और अपन से बड़े हैं तो पंडित जी पांव लागो और धम्म* वाले बयान पर स्पष्टीकरण हेतु आज ब्राह्मण समाज शिवपुरी के वरिष्ठ जनों ने कलेक्ट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती को ज्ञापन सौंपा ।
   अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र, संस्कृति, और सनातन धर्म के लिए निःस्वार्थ भाव से समर्पित रहा है ब्राह्मण समाज ने भारतीय जनता पार्टी को न केवल अपना समर्थन दिया है बल्कि वैचारिक और नैतिक आधार भी प्रदान किया है। 
   पंडित राजेश बिहारी पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिंड जिले की लाहार विधानसभा क्षेत्र की आमसभा में कहा कि *दुश्मनी भी हो जाए और अपन से बड़े हैं तो पंडित जी पांव लागू धम्मसे* इस वक्तव्य के साथ उन्होंने एक ऐसा शारीरिक इशारा भी किया जो समाज में हिंसा का संकेत माना जा रहा है यह वीडियो प्रदेश के ब्राह्मण समाज में अत्यंत पीड़ा आक्रोश और भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। पंडित गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की सार्वजनिक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है, पूर्व  तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि *माईके लाल बयान* की स्थिति बनी थी उसकी पुनरावृत्ति हम किसी भी दिशा में नहीं चाहते ब्राह्मण समाज ने उस समय भी संयम रखा था, और आज भी मर्यादा बनाई रखना चाहता है हमें सरकार की भावना का स्पष्ट स्पष्टीकरण मिली। पंडित विश्म्वर दयाल दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण समाज जानना चाहता है कि माननीय मुख्यमंत्री के वक्तव्य के पीछे क्या भाव था, क्या यह केवल भाषण की पोथी थी या कोई विशेष संदेश ।पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की ब्राह्मण समाज के जनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर स्पष्टता चाहता है समाज अन्यथा सामान यह है मानने को विवश होगा कि पंडित जी पांव लागूऔर धम्म से का अर्थ प्रणाम कर गोली मारने जैसा है जो किसी सभ्य लोकतांत्रिक समाज के लिए न केवल अस्वीकार्य है बल्कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण भी होगा ।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे वीरेंद्र भुल्ले महावीर उपाध्याय हरगोविंद शर्मा सुरेंद्र पाठक पी डी चतुर्वेदी रामसेवक गोंड अनिल उत्साही नरहरि अवस्थी कैलाश नारायण भार्गव लोकेंद्र शर्मा कैलाश नारायण मुद्गल रामचरण शर्मा डॉक्टर सी पी उपाध्याय प्रदीप शर्मा नरहरि शर्मा आदि उपस्थित थे।
खबरों के लिए संपर्क करें 9755691938,6261010963 मुकेश गौड़ आशीष गौड ✍🏻

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।