Skip to main content

ब्राह्मण की सबसे बड़ी ताकत ज्ञान।


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी। अखिल भारतीय  ब्राह्मण महासभा सनातन की साप्ताहिक बैठक आज रविवार को वार्ड क्रमांक 38  के प्रियदर्शनी कॉलोनी शंकर जी का मंदिर  पर आयोजित हुई उसमें सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र पाराशर  व  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि  पंडित कुंज बिहारी पाराशर  ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर एवं सभी उपस्थित विप्र बन्धुओं ने पुष्पार्चन कर बैठक का शुभारंभ कैलाशनारायण मुदगल ने सभी को योग कराया । इसके बाद संयुक्त रूप से गायत्री चालीसा का पाठ किया गया तथा पंडित राजेंद्र पांडे ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता पंडित सत्यनारायण दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि नीति शास्त्र के अनुसार ब्राह्मण की शक्ति उसका ज्ञान है ब्राह्मण अपने ज्ञान के कारण ही सभी समाजों में सम्मान का पात्र होता है, किसी ब्राह्मण को जितना अधिक ज्ञान होता है उसे समाज में उतना ही अधिक सम्मान प्राप्त होता है। ब्राह्मण के अलावा सभी मनुष्यों के लिए ज्ञान ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है, विषम परिस्थितियों में जब सभी साथ छोड़ देते हैं तब ज्ञान ही विषम परिस्थितियों से निकलने में मदद  करता है। ब्राह्मण के लिए ज्ञान उसके जीवन की जमा पूंजी होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा  कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला ईकाई शिवपुरी शहर के 39 वार्डों में धार्मिक व सामाजिक साप्ताहिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन से परिवार व समाज में बेहत्तर संस्कारों का समावेश होता है। इसी लक्ष्य निर्धारण के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन नियमित रूप से ।साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करती है। तथा ब्राह्मण परिवारों का एक दूसरे से संपर्क व जान पहचान बढ़ती है।
    पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदीजी कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव पथ प्रदर्शक और मार्ग प्रशस्त करने वाला रहा है ब्राह्मण समाज ने सनातन धर्म और हिंदू समाज और संस्कृति को आगे बढ़ने का काम किया है और करता रहेगा। पंडित सतीश सडैया ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए जिस प्रकार भगवान परशुराम के एक हाथ में फरसा रहा है तो एक रूप न्याय का रास्ता भी दिखता है हमें उनके बताये पथ पर चलना चाहिए ब्राह्मण समाज  त्याग तपस्या और बलिदान का रास्ता अपनाया है उपदेश देना सिख देना यह क्षमता केवल ब्राह्मण समाज में ही है, और वे केवल धर्म संस्कृति और प्रवचन तक  ही सीमित नहीं है ,बल्कि आजादी की लड़ाई में भी उनका अमूल्य योगदान रहा है इसमें लक्ष्मीबाई , मंगल पांडे ,चंद्रशेखर आजाद, सहित अनेक  महापुरुष रहे है। 
 पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने कहा कि देश में ब्राह्मण समाज ही हमारी संस्कृति और सभ्यता को अग्रणीय रूप से लेकर चल रहा है, ब्राह्मण समाज ने ही पूरे विश्व को ज्ञान दिया है और हमेशा  कल्याण की भावना मन में रहती है। बैठक में मुख्य रूप से पंडित  राम प्रकाश शर्मा करसैना ओम प्रकाश समाधिया विशंभर दयाल दीक्षित हर गोविंद शर्मा सुरेंद्र पाठक एन पी अवस्थी डॉक्टर सी पी उपाध्याय राजेंद्र पांडे  नरेश शर्मा गसवानी दिनेश कुमार तिवारी भौंती वाले रमेश दीक्षित रही वाले आदि उपस्थित  थे ।कार्यक्रम का संचालन पंडित बालमुकुंद पुरोहित ने किया एवं अंत में आभार पंडित गजानन शर्मा ने व्यक्त किया।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।



Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।