Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग्वालियर
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

राजस्व दस्तावेज की नकल देने के एवज में रुपए मांगना भारी पड़ा कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पटवारी बीना शिवहरे व सहायक वर्ग-3 सुमन कुशवाह को किया निलंबित ।

राजस्व दस्तावेज की नकल देने के एवज में रुपए मांगना भारी पड़ा  कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पटवारी बीना शिवहरे व सहायक वर्ग-3 सुमन कुशवाह को किया निलंबित । मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  सील कार्यालय ग्वालियर के रिकॉर्ड रूम में पदस्थ थे दोनों कर्मचारी ग्वालियर तहसील के रिकॉर्ड रूम से राजस्व दस्तावेज की तुरंत नकल देने के नाम पर आवेदक से रुपए मांगना दो कर्मचारियों को भारी पड़ा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इन दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।   तहसील कार्यालय ग्वालियर द्वारा कलेक्टर कार्यालय को पत्र लिखकर सूचित किया गया था कि रिकॉर्ड रूम में पदस्थ पटवारी बीना शिवहरे व सहायक वर्ग-3 सुमन कुशवाह द्वारा राजस्व दस्तावेज की तुरंत नकल दिलाने के नाम पर रुपयों की मांग की गई है। इससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इसे गंभीरता से लिया और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। तहसील कार्यालय द्वारा लिखे गए पत्र में यह भी उल्लेख था कि जिला अभिभाषक संघ द्वारा सहायक वर्ग-3 सुमन कुशवाह के खिलाफ ज्ञापन भी दिया गया था।  ...

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 9 व 10 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 9 व 10 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे  कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड़ आशीष गौड। ग्वालियर 07 दिसम्बर 2025/ प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 9 व 10 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।  10 दिसम्बर को विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।  प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 9 दिसम्बर को रात्रि 9 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुँचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिलावट 10 दिसम्बर को दोपहर 3.15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात शाम 7.40 बजे ग्वालियर से रेलमार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। 

ग्वालियर आज दिनांक 3 अप्रैल की प्रमुख ख़बर

ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए आया कैदी। जेल प्रहरी को चकमा देकर हुआ फरार। ग्वालियर मजिस्ट्रेट पर हमला करने का मामला। पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार। ग्वालियर जिला न्यायालय में वकीलों ने लगवाई कोर्ट परिसर में वैक्सीन। ग्वालियर एग्रीकल्चर छात्रों ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका। हाईकोर्ट ने पीईबी और राज सरकार को जारी किया नोटिस। ग्वालियर जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 3 पर पहुंचा। फसल काटने आए मजदूर की हुई मौत। ग्वालियर बस और ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की मौत का मामला। ड्राइवर की जिला सत्र न्यायालय ने जमानती आवेदन किया खारिज

ग्वालियर व्यापार मेले का आयोजन 15 जनवरी से*

*ग्वालियर व्यापार मेले का आयोजन 15 जनवरी से* *एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने की घोषणा। कैट एवं व्यापारी मेला संघ का प्रतिनिधिमंडल भोपाल में मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, मेला व्यवसाई संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, महामंत्री महेश मुदगल सहित 25 व्यापारी उपस्थित थे।*

ग्वालियर के पूर्व एसपी मोहम्मद अफजल का बीमारी के चलते निधन।

भोपालय प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अफसर  और ग्वालियर में एसपी रह चुके मोहम्मद अफजल का लंबी बीमारी के बाद आज अलीगढ़ में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 1990 बैच के अफजल मध्यप्रदेश में ग्वालियर एसपी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनकी आखरी पदस्थापना अपर पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू रहे।  जानकारी के अनुसार कोई एक साल पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था। सफल सर्जरी के बाद लग रहा था कि वे इससे उबर जाएंगे लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वे अंततः इस बीमारी से जीत नहीं सके और आज उनका निधन हो गया। अफ़ज़ल ग्वालियर में प्रोवेशन के रूप में आये और फिर बेहट में एसडीओपी भी रहे । बाद में जबलपुर एडिशनल एसपी रहे । वे लोकायुक्त में भी रहै । स्व अफ़ज़ल पढ़ने लिखने के बहुत शौकीन थे । गाना और शायरी महफ़िलो में शिरकत करना भी उनका शौक था। सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और पुलिस महानिदेशक वीके जौहरी ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके इसलिये पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

ग्वालियर. महानगर की ग्वालियर की 3 विधानसभा सीटों पर मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके इसलिये ग्वालियर विधानसभा में सेवानगर से विधानसभा पूर्व में नदीगेट से प्रारंभ होकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। सेवानगर से फ्लैग मार्च में एसपी अमित सांघी, एडीएम और एएसपी शहर मध्य पंकज पांडे, सीएसपी महाराजपुरा और ग्वालियर ने पैदल चलकर फ्लैग मार्च किया। जबकि नदीगेट से 2 बजे निकले फ्लैग मार्च में एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, टीआई शैलेश भार्गव राजस्थान आर्म्स कंपनी के जवानों के साथ निकले। सेवानगर से पैदल निकले 350 पुलिस के जवान सेवानगर से 12 बजे तमिलनाडू की 2 कंपनी, तेलंगाना की 1 कंपनी, एमपी एसएएफ की एक कंपनी के लगभग 350 जवानों के साथएसपी अमित सांघी, एएसपी पंकज पांडे एडीएम किशोर कन्याल के साथ फ्लैग मार्च शुरू कर सेवानगर, किलागेट, हजीरा, 9 नम्बर पुलिया, हजीरा चौराहा, पाताली हनुमान से स्टैट बैंक चौराहा पर आ कर समाप्त हुआ। नदीगेट से 2 बजे निकला पैदल फ्लैग मार्च दोपहर 2 बजे एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर, टीआई शैलेश भार्गव के साथ मप्र पुलिस के जवान, राजस्थान आर्म्स कंपनी के लगभग 200 जवानों के साथ पैदल मार्च करते हुए फ...

मध्यप्रदेश: मंत्री ने छुए अधिकारी के पैर, कहा- आप जैसे अधिकारी की वजह से जनता का भरोसा उठ रहा है

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हैरतअंगेज नजारा सामने आया। अब तक आपने किसी अधिकारी द्वारा मंत्री के पैर छूने, मंत्री को जूता पहनाने जैसी कई खबरें पढ़ीं होंगी, लेकिन ग्वालियर में ठीक इसके उलट एक मंत्री द्वारा अधिकारी का पैर छूने का मामला सामने आया है ग्वालियर में शुक्रवार को बाल भवन में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी अधिकारियों की बैठक में के दौरान एक अधिकारी की बहानेबाजी से परेशान होकर मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर ने बैठक में नगर निगम के एक सब इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव के पैर छू लिए। अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी से मंत्री असहाय महसूस कर रहे हैं। एफआइआर, निलंबित करने या तबादले की चेतावनी का भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। दरअसल, मंत्री ने पूछा था कि मेरे चुनाव क्षेत्र में बदनापुरा की सीवर लाइन का भूमिपूजन मैंने जून 2019 में किया था ताे अभी तक उसका काम क्याें शुरू नहीं किया गया। इसके जवाब में शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि लेवलिंग काे लेकर दिक्कत है इसलिए सर्वे के बाद ही इसका काम शुरू हाे सकेगा। इसके बाद उन्होंने पूछा कि स्वर्ण रेखा नदी में छह माह से सीवर बह रहा है। पिछले ...

न्यायलीन कार्य नहीं करेंगे आज अभीभाषक

अपर आयुक्त ग्वालियर संभाग केे  कार्य में कार्यालय में अभिभाषक न्यायालय का  बहिष्कार कर कार्य से विरत  रहेंग उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर की सचिव पवन पाठक ने बताया 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कोई फैस जब तक नहीं हो जाता तब तक यह बहिष्कार जारी रहेगा !

ग्वालियर / व्यापार मेले में कार शो-रूम में आग लगी; महिंद्रा कंपनी की 6 नई गाड़ियां जलीं, 1 करोड़ रुपए का नुकसान

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पाया शोरूम के अंदर 50 से ज्यादा गाड़ियां रखी थीं, आसपास भी फोर व्हीलर और टू व्हीलर के शोरूम हैं ग्वालियर.  ग्वालियर व्यापार मेले में मंगलवार देर रात महिंद्रा कार के शो-रूम में आग लग गई। इससे शो रूम के पीछे यार्ड में रखी 6 गाड़ियां जल गईं। सूचना फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्वालियर व्यापार मेले में देर रात 2 बजे ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के शो-रूम में आग लग गई, शोरूम पर तैनात गार्ड ने फायर ब्रिगेड और शो-रूम के मालिक मुकेश शर्मा को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम के अंदर 50 से ज्यादा गाड़ियां रखी हुई थीं। साथ ही आसपास फोर व्हीलर और टू व्हीलर के भी कई शोरूम हैं।  शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका   शोरूम के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि आग से...

आज से तीन दिन रहेगा घना कोहरा, उत्तरी हवा लेकर आएगी कड़ाके की सर्दी

ग्वालियर में छाया घना कोहरा, दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेन लेट भोपाल में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठिठुराया भोपाल/ग्वालियर।  पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। ग्वालियर में धुंध के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल में शनिवार को कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी।  पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मध्यप्रदेश में दो दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का दौर प्रारंभ हो गया। सिहरन पैदा करने वाली ठंड और प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह कोहरे की धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के प्रवक्ता के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रहे बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत के साथ ही मध्यप्रदेश भी कड़ाके ठंड के चपेट में है। प्रदेश के सीधी, सतना, रीवा, खजुराहो, ग्वालियर, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर और रतलाम सहित अनेक स्थानों पर सुबह कोहरे की हल्की धुंध से...

हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अफसरों ने कराया कब्जा

हाउसिंग बोर्ड ने दीनदयाल नगर का विकास 1980 के दशक में किया था। इस दौरान सेक्टर के हिसाब से विकास कार्य कराए गए थे। वर्ष 2005 से लेकर 2007 के बीच दीनदयाल नगर के जी सेक्टर में निर्माण कार्य शुरू कराए गए थे। यहां हाउसिंग बोर्ड को 59.55 हेक्टेयर भूमि अलॉट हुई थी। इस भूमि में से हाउसिंग बोर्ड ने पांच बीघा से अधिक जमीन को जी सेक्टर के विकास कार्य के दौरान अपने आधिपत्य में लिया ही नहीं और प्राइवेट लोगों से सेटिंग कर महाराजपुरा गिर्द के सर्वे नंबर 294, 295, 296 और 304 पर धीरे-धीरे कब्जा कराना शुरू कर दिया। वर्ष 2007 में इस मामले की शिकायतें हुईं और मुख्यालय के आदेश पर बोर्ड के अफसरों ने राजस्व अमले से यहां सीमांकन भी कराया था। इस सीमांकन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण है और मकान भी बन चुके हैं। इसके बावजूद अफसरों ने इस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। गत 14 नवंबर को मुख्यालय के अफसरों ने इसी मामले में जिम्मेदारी फिक्स करने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल को ग्वालियर भेजा था। इस जांच दल ने मौका-मुआयना करने के साथ ही पुराना पत्राचार भी खंगाला है और अब इस मामले में दोषियों...

दालों की कीमतों में फिर उछाल, 15 दिन में 80 वाली तुअर दाल 95 रुपए पर पहुंची, अभी और बढ़ सकती हैं कीमतें

ग्वालियर।  दाल की कीमतें इस साल फिर उछाल पर हैं। विशेषकर सबसे अधिक खपत वाली तुअर की दाल पंद्रह दिन में 15 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। तुअर दाल 80 रुपए किलो थी, अब उसके फुटकर दाम 95 रुपए हो गए हैं। 80 रुपए वाली उड़द मोगर भी बढ़कर 100 रुपए किलो बिक रही है।  कारोबारियों के अनुसार, ग्वालियर में तुअर दाल महाराष्ट्र से आती है। सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में अधिक बारिश से उत्पादन कम हुआ है इसलिए तुअर दाल के दाम बढ़ गए है। व्यापारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में इसकी कीमतें चार से पांच रुपए प्रति किलो तक और उछल सकती हैं। 200 रु. प्रति किलो बिक चुकी है तुअर दाल साल 2015 में तुअर दाल 200 रुपए प्रति किलो बिक चुकी है। सरकार द्वारा आयात करने और किसानों द्वारा पैदावार बढ़ाने से वर्ष 2016 से तुअर दाल कीमतें कम होना शुरू हुई थीं। वर्ष 2018 में कीमतें पूरी तरह निम्न स्तर पर आ गई थीं। अब इस साल कीमतें फिर बढ़ना शुरू हो गई हैं। 150 क्विंटल दालों की रोजाना खपत ग्वालियर में सभी दालों की रोजाना खपत करीब 150 क्विंटल है। इनमें अकेले तुअर 70, मूंग 30 और उड़द दाल की खपत 30 क्विंटल के ...

बाइक पकड़ी ताे थाना प्रभारी से बदसलूकी फिर थाने में हवलदार अाैर सिपाही को पीटा

श्योपुर |  बरगवां थाने की पुलिस ने शनिवार देर शाम वाहन चैकिंग के दौरान बिना बीमा की एक बाइक को पकड़ा और थाने भिजवा दिया। इसे छुड़ाने के लिए महिला समेत तीन लोग थाने पहुंच गए। जहां पहले तो आरोपियों ने थाना प्रभारी ममता गुर्जर के साथ बदसलूकी की और फिर हवलदार व सिपाही के साथ मारपीट कर दी। इन लाेगाें काे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने पर्तवाड़ा निवासी धीरेंद्र राजावत, सोनू राजावत व पूजा राजावत की बाइक पकड़ ली थी। इनके पास बाइक के पेपर और बीमा नहीं था। इसके बाद यह तीनों लाेग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी ममता गुर्जर के साथ बदसलूकी की। इसके बाद हवलदार रामप्रकाश व सिपाही रवि खरे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

कर्जमाफी पर सिंधिया का कमलनाथ सरकार पर तंज; कहा- 50 हजार माफ हुए, वादा 2 लाख का किया था

ज्योतिरादित्य ने कहा- सरकार के काम में कहीं न कहीं कमी रह ही जा रही है भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा- सिंधिया ने अपने बयान से सरकार को आईना दिखाया भिंड.  किसानों की कर्जमाफी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस सरकार पर ही तंज कसा। सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने 2 लाख कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन किसानों के 50 हजार तक के ही कर्जमाफ हुए। इस बयान के बाद भाजपा ने सिंधिया को धन्यवाद कहा है। सिंधिया का बयान चर्चा में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया। सिंधिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे भी सही तरीके से नहीं हुआ। कई गांवों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, तो वहां सर्वे की क्या जरूरत थी। सरकार के काम में कहीं न कहीं कमी रह जा रही है। उल्लेखनीय है कि सिंधिया ग्वालियर चंबल संभाग के नौ दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को दौरे का चौथा दिन था। Shivraj Singh Chouhan ✔ @ChouhanShivraj न शिवराज और न जनता, अब तो आप के ही लोग आपको आईना दिखा र...

आठ रु. लीटर में बन रहा सिंथेटिक दूध, 40-50 रुपए लीटर बेच रहे

ग्वालियर.  मिलावट के खिलाफ जुलाई से शुरू हुई कार्रवाई के बाद भी  सिंथेटिक दूध का कारोबार चल रहा है। यह दूध डेयरियों तथा डोर-टू-डोर डिलेवरी में सप्लाई हो रहा है। सिर्फ 8 से 10 रुपए के खर्च में एक लीटर दूध तैयार हो जाता है और लोगों को ये दूध शुद्ध बताकर 40 से 50 रुपए लीटर बेचा जा रहा है। इस दूध में केमिकल, यूरिया, स्टार्च आदि घातक चीजों की मिलावट होती है मिलावट पर चल रही कार्रवाई के बीच दैनिक भास्कर ने मालनपुर के घिरौंगी, बरेठा में सिंथेटिक दूध तैयार करने वाले एक व्यक्ति से ऐसा दूध तैयार कराकर देखा। उसने अपना नाम, पहचान छिपाने की शर्त पर ऐसा किया और 1 घंटे में 200 लीटर का ड्रम भरकर दूध भी तैयार करके दिखा दिया। खुली डेयरी और घर-घर पहुंचता है ये दूध सिंथेटिक दूध को खपाने का जरिया इन दिनों शहरी क्षेत्र में खुली डेयरियां और घर-घर दूध पहुंचाने वाले दूधिए हैं। डेयरियों पर ये दूध 40 से 50 रुपए लीटर और घर पहुंचाने पर 50 से 52 रुपए लीटर ये दूध बिक रहा है। प्रशासन ने अब तक मिल्क प्लांट और चिलर टैंक पर कार्रवाई की है। डेयरियों व ऐसे दूधियों की सप्लाई पर कार्रवाई नहीं हुई। इसका फायदा म...

दुर्गोत्सव / दतिया का पीताम्बरा पीठ: जहां दिन में तीन बार रूप बदलती हैं देवी

दतिया।  शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। हमारे देश में ऐसे कई सारे धाम और मंदिर इत्यादि प्रसिद्ध हैं। लोगों के बीच इन मंदिर की इतनी मान्यता होने का कारण है उन धामों और मंदिरों का इच्छापूर्ति होना। लोगों में ऐसा विश्वास है कि उस धाम या मंदिर के दर्शन मात्र से ही उनकी बड़ी से बड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। ऐसा ही एक सुप्रसिद्ध पीठ है दतिया में स्थित पीताम्बरा देवी का पीठ। जहां का एक और आकर्षण है कि पीताम्बरा देवी एक दिन में तीन बार रूप बदलती है! पीताम्बरा पीठ से जुड़ी कई सारी अलग-अलग मान्यताएं लोगों में प्रसिद्ध हैं। यदि लोगों की मानें तो इसके विषय में ऐसी भी मान्यता है कि यहां कराए गए हवन से लोगों को अपने मुकदमों में विजय मिलकर ही रहती है। इस पीठ की प्रतिष्ठा इतनी अधिक है कि ऐसा आज तक किसी ने देखा ही नहीं कि यहां कराया गया यज्ञ किसी भी हालत में निष्फल गया हो। पीताम्बर पीठ पर राजनेताओं का तांता :  देवी पीताम्बरा शत्रुओं का नाश करने वाली देवी हैं। राजसत्ता की चाह रखने वाले लोगों की भीड़ यहां पर सदैव ही देखी जा सकती है। अपने कष्टों का नाश करने के लिए भक्त यहां पर गुप्त रूप...

ग्वालियर / मंत्री इमरती देवी का वीडियो वायरल; बोलीं- डॉक्टर के ट्रांसफर में पैसा लगता है, इसलिए सस्पेंड कर देते हैं

यह वीडियो 24 सितंबर का बताया जा रहा है जब इमरती देवी डबरा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने गईं थीं मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी कार्यकर्ता और अस्पताल के डॉक्टर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे ग्वालियर.  प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कराएंगे। इसमें पैसा लगता है, इसलिए उसे सस्पेंड ही कर देते हैं। मामला इमरती देवी के क्षेत्र डबरा से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 24 सितंबर का है,। जब इमरती देवी डबरा अस्पताल का निरीक्षण करने गईं थीं। कैबिनेट मंत्री इमरती देवी इस वीडियो में ट्रांसफर के बदले पैसे लगने की बात कह रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी के कुछ लोगों ने उनसे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही बुरे लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं तो इस पर मंत्री ने उनसे कहने लगीं, "हमसे कह रओ ट्रांसफर करा दो, हमने कई ट्रांसफर के पैसा लगेंगे, सस्पेंड करे देत हैं।"  निरीक्षण के दौरान लगाए एक-दूसरे पर आरोप  मंत्...

1 से 15 अक्टूबर के बीच बंद नहीं होगी जम्मू की फ्लाइट

ग्वालियर | जम्मू एयरपोर्ट का रन-वे एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच बंद नहीं रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ग्वालियर से जम्मू के बीच चलने वाली फ्लाइट के समय एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस का काम करने के समय में बदलाव कर दिया है। इससे ग्वालियर से जम्मू के बीच एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच रद्द फ्लाइट को बहाल कर दिया गया है। नवरात्रि के दौरान फ्लाइट के नियमित होने से वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक हो गया है, क्योंकि ट्रेनों में यात्रियों को लंबी वेटिंग का टिकट मिल रहा था। स्पाइसजेट द्वारा 72 सीटर विमान हैदराबाद से ग्वालियर व जम्मू के बीच चलाया जा रहा है। दरअसल, अगस्त में स्पाइस जेट प्रबंधन ने जम्मू के रन-वे की मरम्मत के चलते अक्टूबर में 15 दिन फ्लाइट रद्द होने की सूचना जारी की थी। बाद में इस मामले में प्रबंधन ने सरकार से बात की, जिसके बाद जम्मू एयरपोर्ट में होने वाले मरम्मत कार्य के समय में बदलाव कर दिया गया। जम्मू रन-वे पर मेंटेनेंस करने का समय बदला

मप्र / सिंधिया बोले- यहां ताे सर्वे की जरूरत ही नहीं, क्याेंकि साै प्रतिशत नुकसान है

मुरैना जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबाह/पोरसा .  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित मलबसई, चुसलई व साहसपुरा आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि चंबल की बाढ़ से सिर्फ गांव ही नहीं घिरे, मकान ढह गए, फसल में पूरा 100 फीसदी नुकसान है। चंबल किनारे बसे गांवों में जमीन नहंी दिख रही। पेड़ तक नहीं दिख रहे। यहां सर्वे की जरूरत ही नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि चंबल, रतलाम, मंदसौर व नीमच ही नहीं पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक आपदा की स्थिति में है। इसलिए किसानों के हाथ जल्द ही मुआवजा होना चाहिए। किसानों को बीमा कंपनी से अलग से फसल बीमा का पैसा मिलना चाहिए। इस दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक रघुराज कंसाना, गिर्राज डंडौतिया व कमलेश जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश मावई व अन्य नेतागण भी साथ रहे। सिंधिया की कार कीचड़ में फंसी, रस्सी से खींची :  साहसपुरा में सिंधिया का भाषण बारिश के दौरान शुरू हुआ। उसी दौरान सिंधिया की कार कीचड़ में फंस गई। भीड़ को रस्सा ब...