Skip to main content

आठ रु. लीटर में बन रहा सिंथेटिक दूध, 40-50 रुपए लीटर बेच रहे

ग्वालियर. मिलावट के खिलाफ जुलाई से शुरू हुई कार्रवाई के बाद भी  सिंथेटिक दूध का कारोबार चल रहा है। यह दूध डेयरियों तथा डोर-टू-डोर डिलेवरी में सप्लाई हो रहा है। सिर्फ 8 से 10 रुपए के खर्च में एक लीटर दूध तैयार हो जाता है और लोगों को ये दूध शुद्ध बताकर 40 से 50 रुपए लीटर बेचा जा रहा है। इस दूध में केमिकल, यूरिया, स्टार्च आदि घातक चीजों की मिलावट होती है मिलावट पर चल रही कार्रवाई के बीच दैनिक भास्कर ने मालनपुर के घिरौंगी, बरेठा में सिंथेटिक दूध तैयार करने वाले एक व्यक्ति से ऐसा दूध तैयार कराकर देखा। उसने अपना नाम, पहचान छिपाने की शर्त पर ऐसा किया और 1 घंटे में 200 लीटर का ड्रम भरकर दूध भी तैयार करके दिखा दिया।
खुली डेयरी और घर-घर पहुंचता है ये दूध
सिंथेटिक दूध को खपाने का जरिया इन दिनों शहरी क्षेत्र में खुली डेयरियां और घर-घर दूध पहुंचाने वाले दूधिए हैं। डेयरियों पर ये दूध 40 से 50 रुपए लीटर और घर पहुंचाने पर 50 से 52 रुपए लीटर ये दूध बिक रहा है। प्रशासन ने अब तक मिल्क प्लांट और चिलर टैंक पर कार्रवाई की है। डेयरियों व ऐसे दूधियों की सप्लाई पर कार्रवाई नहीं हुई। इसका फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं। 
 
डिटर्जेंट, तेल व यूरिया से 60 मिनट में तैयार कर दिया 200 लीटर नकली दूध
दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने दूध कारोबारियों से उन जगहों का पता लगाया, जहां सिंथेटिक दूध तैयार होता है। उसमें मुरैना, भिंड की बहुत सी जगह के नाम सामने आए। सबसे नजदीक जगह मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास पता चली। यहां घिरौंगी-बरेठा में भी सिंथेटिक दूध तैयार होकर सप्लाई किया जाता है। रिपोर्टर को क्षेत्र के एक रहवासी की मदद लेनी पड़ी और उसने ऐसा दूध तैयार करने वाले एक युवक से मुलाकात कराई। पहले वह मना करता रहा, काफी देर बाद जब उसे भरोसा हो गया तो उसने शर्त रखी कि मेरा नाम-पहचान नहीं खुले। फिर उसने बरेठा के एक मकान में ले जाकर सिंथेटिक दूध बनाना शुरू किया। उसने पहले थोड़ा सी मात्रा में सही दूध लिया। जिसमें झाग और मात्रा बढ़ाने के लिए लिक्विड वॉशिंग डिटर्जेंट डालकर मिलाया। उसने इसे काफी देर फैंटने के बाद उपयोग किया हुआ रिफाइंड तेल मिलाया और फिर उसे फेंटना शुरू किया।
ये प्रकिया उसने उनमें दूध जितनी चिकनाहट लाने के लिए की। 15 किलो रिफाइंड से 100 लीटर दूध तैयार होता है। फिर उसने दूध जैसे कलर के लिए उसमे यूरिया मिलाया। युवक ने बताया कि 10 लीटर दूध के लिए 600 से 700 ग्राम यूरिया मिलाया जाता है साथ ही स्टार्च या आटा और अमोनिया मिलाकर इसे करीब आधा घंटे तक रखा रहने दिया। उसके बाद दोबारा उसे घोंटना शुरू किया। ताकि तेल और डिटर्जेंट को दूध में अच्छी तरह मिलाया जा सके। अंत में जरूरत के हिसाब से पानी और हल्का मीठा करने के लिए सेक्रीन मिलाई।  ऐसे 50 से 60 मिनट में 200 लीटर दूध तैयार कर लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।