Skip to main content

आज से तीन दिन रहेगा घना कोहरा, उत्तरी हवा लेकर आएगी कड़ाके की सर्दी

  • ग्वालियर में छाया घना कोहरा, दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेन लेट
  • भोपाल में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठिठुराया
भोपाल/ग्वालियर। पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इसका असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है। ग्वालियर में धुंध के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल में शनिवार को कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी। 
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मध्यप्रदेश में दो दिन पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड का दौर प्रारंभ हो गया। सिहरन पैदा करने वाली ठंड और प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह कोहरे की धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के प्रवक्ता के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रहे बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत के साथ ही मध्यप्रदेश भी कड़ाके ठंड के चपेट में है। प्रदेश के सीधी, सतना, रीवा, खजुराहो, ग्वालियर, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर और रतलाम सहित अनेक स्थानों पर सुबह कोहरे की हल्की धुंध से धूप देर से निकली, जिसके चलते ठंड का अच्छा खासा प्रभाव देखा गया।
ग्वालियर के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसका कारण बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली उत्तरी हवा होगी। इतना ही नहीं, दिन में उत्तरी हवा चलने से लोग ठिठुरन का अहसास करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 3 दिन घने कोहरे का असर रहेगा। इस साल अभी तक सीजन में सिर्फ एक ही दिन घना कोहरा छाया था।
यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत: कोहरे से वाहन, ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित होंगी। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी। शनिवार से पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट रहेगा। दिल्ली, आगरा और मथुरा तक घना कोहरा रह सकता है। इसके मद्देनजर रेलवे द्वारा आने वाले दिनों में कई ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
आगे क्या: बादल छटेंगे, बढ़ेगी सर्दी : मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बने प्रेरित चक्रवात का असर खत्म हो चुका है। इससे अब बादल छंट जाएंगे। बादल छंटते ही अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी, साथ ही कोहरा छाएगा।
कहां कितना तापमान
शहरअधिकतमन्यूनतम
शिवपुरी27.0 9.7
पचमढ़ी21.89.0
भोपाल25.013.8
ग्वालियर23.613.8
इंदौर25.413.5
ओलावृष्टि: फसलों की क्षति का सर्वे कराएगी सरकार: कमलनाथ
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में कई हिस्सों में अचानक बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की जानकारी मिली है। किसान चिंतित न हो। सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। प्रशासन को फसलों के नुकसान के सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।