Skip to main content

ग्वालियर / व्यापार मेले में कार शो-रूम में आग लगी; महिंद्रा कंपनी की 6 नई गाड़ियां जलीं, 1 करोड़ रुपए का नुकसान

  • घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पाया
  • शोरूम के अंदर 50 से ज्यादा गाड़ियां रखी थीं, आसपास भी फोर व्हीलर और टू व्हीलर के शोरूम हैं

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले में मंगलवार देर रात महिंद्रा कार के शो-रूम में आग लग गई। इससे शो रूम के पीछे यार्ड में रखी 6 गाड़ियां जल गईं। सूचना फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
ग्वालियर व्यापार मेले में देर रात 2 बजे ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के शो-रूम में आग लग गई, शोरूम पर तैनात गार्ड ने फायर ब्रिगेड और शो-रूम के मालिक मुकेश शर्मा को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम के अंदर 50 से ज्यादा गाड़ियां रखी हुई थीं। साथ ही आसपास फोर व्हीलर और टू व्हीलर के भी कई शोरूम हैं। 
शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका  
शोरूम के मालिक मुकेश शर्मा ने बताया कि आग से शो-रूम के अंदर रखी 6 गाड़िया जल गई हैं। इनमें 70 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो और 30 लाख रुपए कीमत की बोलेरो गाड़ियां शामिल हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...