Skip to main content

हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अफसरों ने कराया कब्जा

हाउसिंग बोर्ड ने दीनदयाल नगर का विकास 1980 के दशक में किया था। इस दौरान सेक्टर के हिसाब से विकास कार्य कराए गए थे। वर्ष 2005 से लेकर 2007 के बीच दीनदयाल नगर के जी सेक्टर में निर्माण कार्य शुरू कराए गए थे। यहां हाउसिंग बोर्ड को 59.55 हेक्टेयर भूमि अलॉट हुई थी। इस भूमि में से हाउसिंग बोर्ड ने पांच बीघा से अधिक जमीन को जी सेक्टर के विकास कार्य के दौरान अपने आधिपत्य में लिया ही नहीं और प्राइवेट लोगों से सेटिंग कर महाराजपुरा गिर्द के सर्वे नंबर 294, 295, 296 और 304 पर धीरे-धीरे कब्जा कराना शुरू कर दिया।

वर्ष 2007 में इस मामले की शिकायतें हुईं और मुख्यालय के आदेश पर बोर्ड के अफसरों ने राजस्व अमले से यहां सीमांकन भी कराया था। इस सीमांकन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण है और मकान भी बन चुके हैं। इसके बावजूद अफसरों ने इस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। गत 14 नवंबर को मुख्यालय के अफसरों ने इसी मामले में जिम्मेदारी फिक्स करने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल को ग्वालियर भेजा था। इस जांच दल ने मौका-मुआयना करने के साथ ही पुराना पत्राचार भी खंगाला है और अब इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अफसरों और कर्मचारियों के घरों तक गया जांच दल
भोपाल से आए जांच दल में एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर बीएल सोलंकी, मुख्य संपदा अधिकारी सुनंदा पंचभाई , मुख्य अंकेक्षण अधिकारी अखिल कुमार वर्मा सहित पांच सदस्यीय दल ग्वालियर आया था। इस दल ने गत शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड के कटनी में पदस्थ कार्यपालन यंत्री सूर्यकांत शर्मा (तत्कालीन सहायक यंत्री) के दर्पण कॉलोनी स्थित मकान तक का जायजा लिया था। दल को शिकायत मिली है कि सूर्यकांत शर्मा ने इस जमीन को खुर्द-बुर्द कराया है और इसी जमीन में से एक प्लॉट की अपनी मां के नाम पर रजिस्ट्री कराई है। श्री शर्मा के घर पर लोकायुक्त का छापा भी लग चुका है।

डी और ई सेक्टर की भी जांच
हाउसिंग बोर्ड के जांच दल ने दीनदयाल नगर के डी और ई सेक्टर के ओपन स्पेस को भी कब्जा कराने के मामले में मौका-मुआयना किया है। मुख्यालय तक पहुंची शिकायत में इस जमीन को भी खुर्द-बुर्द कराने की जिक्र है। ऐसे में जांच टीम ने स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर यह जगह भी देखी है।

छह फाइलें भी की हैं जब्त

इस जांच टीम ने ग्वालियर वृत्त कार्यालय से छह संपत्तियों से जुड़ी हुई फाइलें भी जब्त की हैं। ये संपत्तियां बोर्ड के ही अफसरों व कर्मचारियों ने स्वयं या अपने परिजनों के नाम पर खरीदी हैं। ऐसे में अब बोर्ड के अफसर उनकी आय और संपत्तियों की कीमत के हिसाब से आंकलन कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

अभी चल रही है जांच
 हमें ग्वालियर वृत्त कार्यालय से संबंधित शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच अभी चल रही है। इस कारण अभी हम कुछ भी नहीं बता सकते हैं। जांच रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद हम इस मामले में दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बीएल सोलंकी, एडिशनल कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।