इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
शिवपुरी, 17 जुलाई 2026/ 33 के.व्ही चंदौरिया, लुकवासा फीडर, फूड पार्क-1 एवं फूड पार्क-2 फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 18 जुलाई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही चंदौरिया, लुकवासा फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार फूड पार्क-1 एवं फूड पार्क-2 फीडर के बंद रहने से👉 प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment