Skip to main content

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित शिवपुरी प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित शिवपुरी प्रवास को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
 *बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,पिछोर पहुंचकर लिया जायजा*

*शिवपुरी, 11 नवम्बर 2026/* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी प्रवास प्रस्तावित है। जिसके तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछोर में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाडली बहनों को नवंबर माह की किस्त का वितरण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 से 14 नवंबर तक तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यक्रमों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की और समय सीमा में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने मेडिकल कॉलेज और नवीन फल मंडी पहुंचकर मौके पर स्थल निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में विधायक शिवपुरी श्री देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत, जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव और अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*पिछोर पहुंचकर लिया जायजा*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने पिछोर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल छत्रसाल स्टेडियम और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने पिछोर विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी और पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के साथ मौका मुआयना कर मंच निर्माण, टेंट, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर श्रीमती ममता शाक्य भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में आमजन और हितग्राहियों की आवाजाही के दृष्टिगत व्यवस्थित पार्किंग और यातायात डायवर्जन के कड़े निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...