Skip to main content

कृषि उद्यमिता से ग्रामीण महिलाएं बनें आत्मनिर्भर


कृषि उद्यमिता से ग्रामीण महिलाएं बनें आत्मनिर्भर
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
 शिवपुरी, 8 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी द्वारा जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए कृषि उद्यमिता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल महिलाओं के अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को भी कृषि एवं ग्रामीण उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में गृह विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. सुरुचि सोनी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जागरूक किया। उन्होंने कृषि, प्रसंस्करण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के.भार्गव ने जिले की उन सफल महिलाओं की चर्चा की, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने ग्राम झुंड की कमलजीत कौर द्वारा अपनाई गई समन्वित कृषि प्रणाली तथा विकासखंड नरवर की ललिता कुशवाह द्वारा किए जा रहे वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन के माध्यम से आजीविका सृजन के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही देश स्तर पर ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में सफल श्रीमती कृष्णा यादव (कृष्णा पिकल्स) की सफलता की कहानी भी साझा की गई, जिन्होंने कृषि प्रसंस्करण के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। कार्यक्रम में शिवपुरी जिले की प्रमुख फसल टमाटर के प्रसंस्करण के माध्यम से महिला समूहों को आगे बढ़ाने तथा प्रशिक्षण के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर किरण जाटव (टोंगरा) सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. नीरज कुशवाहा एवं सतेन्द्र गुप्ता की सहभागिता रही तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई 40 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।