इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 6 मार्च 2026/ 33 के. व्ही. फतेहपुर फीडर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही न्यू बस स्टेन्ड, मनियर एवं फतेहपुर फीडर तथा 33 के.व्ही. खरेह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 7 मार्च को उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही मनियर एवं फतेहपुर फीडर के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर कॉलोनी, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टेन्ड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. खरैह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों के बंद रहने से सुबह 06 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरेह, देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र मढीखेडा एवं पड़ोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Comments
Post a Comment