Skip to main content

शिवपुरी जेसीआई स्वर्णा ने लगाया कोरोना वैक्सीनेशन शिविर...


 कोबरा न्यूज़ :- पत्रकार मुकेश गौड़ (प्रधान संपादक)

शिवपुरी समाजसेवी संस्था जेसीआई स्वर्णा समिति शिवपुरी के द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन महल कॉलोनी 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग का मनेाबल बढ़ाकर किया गया। इन दिनों 18 से 44 वर्ष तक आयु वर्ग के लिए लगातार कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर की समाजसेवी संस्था जेसीआई स्वर्णा समिति द्वारा महल कॉलोनी जैनम मेडिकल शिवपुरी में कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए 18 से 44 के ऑफलाइन पंजीयन वालों के कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला टीकाकरण अधिकारी संजय ऋषीश्वर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष जेसी स्मिता सिंघल , सचिव जेसी तनुजा गर्ग , फाउंडर मेंबर जेसी रानी गोयल डायरेक्टर आशु अग्रवाल , प्रोग्राम कॉर्डिनेटर नीतू जैन, नीता श्रीवास्तव, रुचि मंगल,संध्या अग्रवाल,रिजवाना खान,भारती जैन मौजूद रहीं।जिन्होंने यहां आए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को मनोबल बढ़ाते हुए वैक्सीनेशन में योगदान देने का कार्य बखूभी निभाया। साथ ही मोटिवेट करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन किए जाने के कारणए प्रभाव व कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदाय की गई ताकि यह युवा आगे आकर अपने अन्य साथियों को भी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें और जल्द.से.जल्द अधिक से अधिक संख्या में युवा वर्ग अपना कोरोना वैक्सीनेशन कराकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से अपने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास कर सकें। कार्यक्रम में सहयोग देने वालो की मुख्य भूमिका जेसी नीतू जैन ( ज्वैलर्स) और जैनम मेडिको के संचालक सन्मति जैन ओर सोना जैन ने दी इन सब के सहयोग से ये कार्यक्रम सफल हुआ

 पत्रकार मुकेश गौड़...✍🏻_

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।