Skip to main content

शिवपुरी शहर के तीन स्थानों पर लगाए सैनिटाइज स्टेशन....

कोबरा न्यूज़ - शिवपुरी जिले में कुछ दिनों पहले क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पहल करते हुए समूह के सदस्यों से शहर के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर वहां पर आमजन के लिए सैनिटाइज स्टेशन स्थापित करने के लिए चर्चा की गई थी। अभी जिले में कोरोना से बचाव के लिए रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है। शहर के व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने भी इसमें रूचि लेते हुए अभियान में भागीदारी की और शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
सोमवार को शहर के 3 व्यस्त स्थानों पर सैनिटाइज स्टेशन स्थापित किए गए जिनका शुभारंभ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए एल शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमिताभ त्रिवेदी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल, व्यापारी रमेश अग्रवाल सहित क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के अन्य सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 
पूर्व में गांधी पेट्रोल पंप के पास सैनिटाइज स्टेशन स्थापित कर इसकी शुरुआत की गई थी सोमवार को रोटरी क्लब द्वारा ग्वालियर बायपास और कोर्ट रोड गांधी चौक पर सैनिटाइजेशन स्टेशन लगवाया गया है। इसके अलावा सदर बाजार टेकरी पर भी सैनिटाइज स्टेशन लगवाया गया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की पहल पर यह सैनिटाइज स्टेशन तैयार कराया गया और शहर में जगह-जगह इन्हें स्थापित करके आमजन को समर्पित किया गया है क्योंकि शहर के व्यस्ततम स्थानों से रोजाना कई वाहन गुजरते हैं। अभी कोरोना की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है ऐसे में आमजन की सुविधा के लिए यह सैनिटाइज स्टेशन लगाए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।