Skip to main content

30 लाख का घोटाला हुआ उजागर, रोजगार सहायक पर होगी एफआईआर

कोलारस-कोलारस एवं बदरवास जनपद पंचायतो में भ्रष्टïाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। रोजगार सहायक एवं सरपंच के द्वारा लाखो की राशि का गवन करके बंदरवांट कर ली गई। ऐसा ही मामला कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत बसाई में देखने को मिला है जिसमे ंरोजगार सहायक एवं सरपंच की मिली भगत से लाखो की राशि से बनने बाले प्रधानमंत्री आवास भ्रष्टïाचार की भेंट चढ गये एवं 30 लाख 5 हजार रुपये का घोटाला उजागर करते हुए पुलिस अधीक्षक को जिला पंचायत सीईओ द्वारा इस मामले में रोजगार सहायक पर शीघ्र एफआईआर किये जाने के लिए पत्र लिखा है। बतादें कि पंचायत में हुये घोटाले को लेकर विगत दिवस वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक कोलारस एवं जिला पंचायत सीईओ के मध्य तीखी नोंक झोंक हो गई थी। इस मामले के बाद  विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का कहना है कि मेरा सिर्फ लक्ष्य दोषियों पर कार्यवाही किये जाने का नही है। में जब तक न्याय के लिए लडाई लडता रहूंगा। तब तक जिन ग्रामीणों के आवास की राशि निकाल कर ढकारी गयी है उन ग्रामीणों को उनके आवास बनाकर दिए जाने चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलारस विधायक ने मुडेरी ,गिंदोरा, एवं बसाई पंचायत में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार की जांच किये जाने एवं उनपर कार्यवाही किये जाने एवं बसूली कर हितग्राहियों को उनका हक दिलाये जाने के लिए शिकायत की थी। इसी शिकायत को लेकर जिला सीईओ ओर विधायक में तीखी तकरार भी हुई थी। जिसकी वीडियो वॉयरल हुई थी। उसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ एच पी वर्मा ने जांच उपरांत कोलारस की ग्राम पंचायत बसाई के रोजगार सहायक भैया लाल यादव के विरुद्ध 30 लाख 5 हजार रुपये का घोटाले के विरुद्घ पुलिस अधीक्षक को तत्काल एफआईआर करने के लिए पत्र लिखा है। 

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...

कोलारस कांग्रेस पार्टी से किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बने जितेंद्र शिवहरे कांग्रेसियों ने दी बधाई।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। मुकेश गौड़ आशीष गौड। कोलारस नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र शिवहरे जी को किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोलारस के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिनमें हसन काजी जी अशोक शर्मा जी पंडित भानु पारीक जी जय किशन माझी। राजकुमार यादव ब्लॉक नरेंद्र सिंह आर्य रिटायर्ड डीएसपी अध्यक्ष बलभद्र धाकड़ प्रेम नारायण भार्गव मोहन अग्रवाल शांतिलाल जाटव मुकेश गौड़ जी पत्रकार मनीष गौड़ जी इकबाल खान वकील साहब धर्मेंद्र सैन जी एवं अन्य कांग्रेसियों नए बधाई शभकामनाएं दी। कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  कोबरा न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर।