Skip to main content

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ 

 शिवपुरी 22 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही. बालाजीधाम उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हाउसिंह बोर्ड, कत्थामिल फीडर तथा एस.ए. एफ.फीडर तथा 33/11 के.व्ही. डाक बंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर एवं विवेकानंद फीडर तथा 33 के.व्ही. फूड पार्क अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. फूड पार्क-1 फीडर, फूड पार्क-2 फीडर एवं 11 के.व्ही. इन्डस्ट्रिल एरिया फीडर पर 23 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। 

उक्त 11 के.व्ही. हाउसिंह बोर्ड, कत्थामिल तथा एस.ए.एफ. फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र तथा न्यू जज कॉलोनी कठमई आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार उक्त 11 के.व्ही. हॉस्पीटल फीडर, न्यूब्लॉक फीडर, खुड़ा फीडर, जलमंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर एवं विवेकानंद फीडर के बंद रहने से दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक नबाव साहब रोड़, कोर्ट रोड़, बजरंग कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना, गांधीपार्क, न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड़, टेकरी, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाईन, गौतम विहार, कीजरीधाग कॉलानी, नक्षत्र गार्डन के आसपास, शास्त्री कोलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर के आसपास, कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आसपास का क्षेत्र तथा विवेकानंद, पुराना टोलटेक्स, डी.जे. साहब की कोठी एवं आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 

इसी प्रकार उक्त 11 के.व्ही. फूड पार्क-1 फीडर, फूड पार्क-2 फीडर एवं 11 के.व्ही. इन्डस्ट्रिल एरिया फीडर के बंद रहने से दोपहर 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक फूड पार्क से संबधित क्षेत्र, इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी क्षेत्र से संबंधित क्षेत्र, माधव नगर, गणेश कालोनी नबाव सहाव मनियर पार्क वर्मा कालोनी टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने राईन मार्केट. राघवेन्द्र नगर इत्यादि तथा बडा गाँव, वडौदी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
समाचार क्रमांक 162/2026          ---00---

Comments

Popular posts from this blog

कोलारस बाईपास पर आज हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत...

कोलारस हाइवे बाईपास केला देवी वेयर हाउस एवं श्रीनाथ होटल के सामने ट्रक संचालक ने बाइक सवार में मारी टक्कर बाइक पर सवार दो नवयुवक की मौके पर मौत..  1.रामकृष्ण बाथम (किल्ली) पिता श्री सुरेश बाथम (हलवाई) 22 वर्षीय युवक  2. ग्यारशी बाथम (छोटू) पिता स्वर्गीय सुल्तान बाथम आयु 30 वर्ष

शिवपुरी 👉 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश👇👇

शिवपुरी में 7 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश। ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।  मुकेश गौड़ आशीष गौड  शिवपुरी - जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़े स्तर पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से बुधवार 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश क्रमांक-933 के अनुसार 👉कुल 7 अधिकारियों को अन्य आगामी आदेश पर्यन्त नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अजय कुमार परसैंडिया जो वर्तमान में गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील पोहरी / बैराड़ के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब तहसीलदार रन्नौद बनाया गया है। वहीं तहसील शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा की तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा को पोहरी तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदारों की सूची में प्रभारी तहसीलदार पोहरी शिवम उपाध्याय को शिवपुरी वृत्त सुभाषपुरा, सतनवाड़ा भेजा गया है। गैर न्यायिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील करैरा/नरवर के पद पर पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव को तहसील बैराड़ वृत्...
सामान्य वर्ग आज 8 मार्च को जंतर मंतर पर करेगा धरना प्रदर्शन - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा । कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।  मुकेश गौड़ आशीष गौड। शिवपुरी -अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी के आवाहन पर सामान्य वर्ग 8 मार्च 2026 रविवार को 10:00 बजे से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के खिलाफ काले कानूनों द्वारा जो षड्यंत्र रचा जा रहा है , मोदी सरकार ने अनुच्छेद 16 में ओबीसी शब्द जोड़कर आखिरी कील ठोक दी है। प्रोन्नति में आरक्षण देने से योग्यता का समूल नाश होता है। आरक्षण केवल एससी/एसटी वर्ग तक सीमित था। लेकिन अनुच्छेद 16(4 A) के दायरे में ओबीसी को शामिल करने का जो रास्ता साफ किया गया है वह सामान्य वर्ग के करियर को पूरी तरह ध्वस्त कर देगा।  अब सामान्य वर्ग का मेधावी छात्र पूरी उम्र मेहनत करके भी ऊंचे पदों पर नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि उसके ऊपर 'आरक्षण की सीढ़ी' चढ़कर जूनियर लोग बैठ जाएंगे। यह योग्यता की खुली हत्या है।  ...